पोस्टर मेकिग में आंचल ने पाया पहला स्थान
देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में शनिवार को प्रदूषण विषय पर एक पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता करवाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 06:30 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:
देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में शनिवार को प्रदूषण विषय पर एक पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता करवाई गई। कैडेट आंचल ने प्रथम, पूजा ने दूसरा और हरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान पाया। प्रिसिपल रेनू गुप्ता ने सभी कैडेट्स की जमकर सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। उन्हें अपने सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए लोगों को प्रदूषण और उनसे जुडी समस्याओं से लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम एनसीसी विभाग की रीना शर्मा की अगुवाई में हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें