नौतपा शुरू होते ही लू के थपेड़ों से झुलसा अंबाला
नौपता के शुरू होते ही जिले पर गर्मी अपना सितम ढहा रही है। मौसम के तीखे तेवर ने तापमान बढ़ा दिया है। जबकि लोग पहले ही कोरोना से घबराये हुए हैं। भले ही लॉकडाउन में ढील मिल रही है लेकिन लू के आगे लोग अपने घरों से निकलने से गुरेज कर रहे हैं। जिस कारण 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छाने लगता है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नौतपा के शुरू होते ही जिले पर गर्मी अपना सितम ढहा रही है। मौसम के तीखे तेवर ने तापमान बढ़ा दिया है। जबकि लोग पहले ही कोरोना से घबराए हुए हैं। भले ही लॉकडाउन में ढील मिल रही है, लेकिन लू के आगे लोग अपने घरों से निकलने से गुरेज कर रहे हैं। दिन के 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छाने लगता है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अभी तापमान बढ़ने की उम्मीद है।
सूरज की तपन इतनी बढ़ गई है कि लोग ठंडे पानी समेत तरल पेय पीने की चाहत रखते रहे। इस कारण कई जगहों पर लोगों ने गन्ने का जूस पीकर अपनी प्यास बुझाई। काफी लोग घड़े और सुराही की शॉपिग करते नजर आए।
मुंह ढककर घरों से निकलें
पहले तो लोग कोरोना के कारण मुंह ढक रहे थे, परंतु अब लू के थपेड़ों से बचने के लिए भी ढकना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य तापमान से 3 डिग्री अधिक रहा। आज 7 बजकर 16 मिनट पर सूर्य अस्त होगा और बुधवार को 5 बजकर 23 मिनट पर सूर्य उदय होगा।