विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला: सगाई में दिल्ली गई शिक्षिका के घर में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Published: Tue, 27 Oct 2026 04:15 PM (IST)

अंबाला के गणेश विहार में एक शिक्षिका के घर में चोरी हो गई जब वह दिल्ली में सगाई में शामिल ...और पढ़ें

सगाई में दिल्ली गई शिक्षिका के घर चोरी, 25 मिनट तक अंदर रहा चोर।

सगाई में दिल्ली गई शिक्षिका के घर चोरी, 25 मिनट तक अंदर रहा चोर।

HighLights

  1. शिक्षिका के अंबाला स्थित घर में चोरी हुई।

  2. चोर 25 मिनट तक घर में रहा, जेवर-नकदी चुराई।

  3. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

जागरण संवाददाता, अंबाला। थाना महेशनगर के गणेश विहार में सोमवार तड़के एक चोर ने महिला शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर चोरी की। वारदात के समय शिक्षिका अपनी बुआ के बेटे की सगाई में शामिल होने दिल्ली गई थीं। चोर घर में करीब 25 मिनट तक रहा। अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

गणेश विहार निवासी संजना ने बताया कि वह एक निजी संस्थान में शिक्षिका हैं और अपनी चार साल की बेटी के साथ रहती हैं। दिल्ली में बुआ के बेटे की सगाई के चलते वह शुक्रवार को वहां गई थीं। सोमवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसी वकील अहमद ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। वीडियो काल पर बात के दौरान घर का सामान बिखरा दिखाई दिया।

घर में चोरी होने की सूचना पाते ही संजना दिल्ली से अंबाला पहुंचीं तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। चोर कमरे में रखी अलमारी से सोने का एक सेट, कानों का सेट, सोने का किट्टी सेट, एक चेन, तीन अंगूठियां, चांदी का एक सेट, पायल, हाथ के कड़े और 20 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे। उन्होंने महेशनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोर की तलाश शुरू कर दी।

25 मिनट तक घर के अंदर रहा चोर

फुटेज के अनुसार, मुंह पर गमछा बांधे चोर सोमवार तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर घर के दरवाजे पर पहुंचा और ताला तोड़ा। वह तीन बजकर 50 मिनट पर घर के अंदर गया और चार बजकर 15 मिनट पर बाहर निकला। उसके हाथ में एक बैग भी दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात को चोर ने अकेले अंजाम दिया।

घर में होती थी कर देता हत्या

संजना ने बताया कि घर में सामान समेटते समय उन्हें एक चाकू भी मिला। उनका कहना है कि चोर चाकू लेकर आया था। वह अपनी बेटी के साथ अकेली रहती हैं। वारदात के समय यदि वह घर में ही होती तो चोर उनकी हत्या भी कर सकता था।