विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत; पिता-पुत्री घायल

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:38 PM (IST)

अंबाला में किंगफिशर होटल के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की ...और पढ़ें

गुरुद्वारे से लौट रहे पिता-पुत्री की स्कूटी को टैंकर ने मारी टक्कर, पीछे बैठी महिला को कुचला, मौत।

गुरुद्वारे से लौट रहे पिता-पुत्री की स्कूटी को टैंकर ने मारी टक्कर, पीछे बैठी महिला को कुचला, मौत।

HighLights

  1. टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मारी, महिला की मौत

  2. पिता अवतार सिंह और बेटी अमृत कौर घायल हुए

  3. हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेककर लौट रहे पिता-बेटी की इलेक्ट्रिक स्कूटी को रविवार दोपहर किंगफिशर होटल के पास तेज रफ्तार केमिकल से भरे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही स्कूटी सवार पिता-बेटी सड़क पर एक तरफ जा गिरे, जबकि पीछे बैठी महिला टैंकर के पहियों के नीचे आ गई। टैंकर ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में स्कूटी चालक और उसकी पांच वर्षीय बेटी घायल हो गए। बच्ची के सिर में चोटें आई।

हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गांव शहपुर निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कूल बस चालक है और हर रविवार अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर बेटी अमृत कौर के साथ गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में माथा टेकने जाता है।

रविवार को भी वह पांच वर्षीय बेटी के साथ गुरुद्वारे गया था। माथा टेककर लौटते समय उसे संगीता शर्मा मिली, जो मूल रूप से गांव धुराली की निवासी है और परिवार के साथ शाहपुर में किराये के मकान में रहती है। संगीता के साथ चलने की बात कहने पर अवतार ने उसे स्कूटी की पिछली सीट पर बैठा लिया।

शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब पौने दो बजे जब वे किंगफिशर होटल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे केमिकल से भरे टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अवतार और उसकी बेटी एक तरफ जा गिरे, जबकि संगीता टैंकर के पहियों के नीचे आ गई और कुचले जाने से उसकी मौत हो गई।

अवतार के मुताबिक, टैंकर चालक ने कुछ आगे जाकर ब्रेक लगाए और अपना नाम राजेश कुमार, निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश बताया। इसी दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन चालक टैंकर समेत फरार हो गया। लोगों की मदद से तीनों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। घायल पिता-बेटी को प्राथमिक उपचार दिया गया।