विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में मिड-डे मील कमरे के ताले तोड़कर दो बार चोरी, राशन से लेकर बर्तन तक ले गए चोर

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:36 PM (IST)

अंबाला के धुरकड़ा सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के कमरे को चोरों ने दो बार निशाना बनाया। चोर चार गैस ...और पढ़ें

अंबाला के धुरकड़ा सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के कमरे को चोरों ने दो बार निशाना बनाया (फाइल फोटो)

अंबाला के धुरकड़ा सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के कमरे को चोरों ने दो बार निशाना बनाया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. धुरकड़ा सरकारी स्कूल में मिड-डे मील कमरे में दो बार चोरी

  2. चोर चार गैस सिलिंडर और 50 स्टील के गिलास ले गए

  3. राशन, दाल, मसाले और खाना बनाने के बर्तन भी चोरी

जागरण संवाददाता, अंबाला। धुरकड़ा के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के कमरे को चोरों ने दो बार निशाना बनाया। चोर कमरे का ताला तोड़कर चार गैस सिलिंडर, बच्चों के दूध पीने के 50 स्टील के गिलास, राशन और खाना बनाने के बर्तन चोरी कर ले गए। स्कूल इंचार्ज प्रतिभा गुप्ता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, 12 अक्टूबर को स्कूल में छुट्टी के बाद मिड-डे मील के कमरे पर ताला लगाकर स्टाफ घर चला गया था। अगली सुबह कमरे का ताला टूटा मिला। जांच करने पर भारत गैस के चार सिलिंडर, 50 स्टील के गिलास और बच्चों के भोजन के लिए रखा दाल, मसाले, प्याज व तेल सहित राशन गायब मिला। इसके बाद कमरे पर दोबारा ताला लगा दिया गया।

14 अक्टूबर को सुबह करीब आठ बजे स्टाफ स्कूल पहुंचा तो मिड-डे मील के कमरे का ताला फिर टूटा मिला। कमरे की जांच करने पर एल्युमीनियम की एक बड़ी टब और तीन पतीले भी गायब मिले। लगातार दो बार चोरी होने से स्कूल में मिड-डे मील की व्यवस्था के लिए रखे सामान की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।