Move to Jagran APP

Ambala News: अनिल विज ने मॉरीशस का किया दौरा, पीएम मोदी के कार्यकाल में हुई विभिन्न उपलब्धियों पर हुई चर्चा

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मॉरीशस दौरे के दौरान आज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर गृह मंत्री के भाई कपिल विज भी उपस्थित थे।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Wed, 29 Mar 2023 06:57 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 06:57 PM (IST)
Ambala News: अनिल विज ने मॉरीशस का किया दौरा, पीएम मोदी के कार्यकाल में हुई विभिन्न उपलब्धियों पर हुई चर्चा
अनिल विज ने मॉरीशस का किया दौरा, पीएम मोदी के कार्यकाल में हुई विभिन्न उपलब्धियों पर हुई चर्चा

अम्बाला, जागरण संवाददाता ।  हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मॉरीशस दौरे के दौरान आज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर गृह मंत्री के भाई कपिल विज भी उपस्थित थे। विज ने मॉरीशस में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से उनके आवास पर मुलाकात की।

loksabha election banner

पीएम मोदी के कार्यकाल में हुई विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा

इस मुलाकात के दौरान गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हुई विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा व विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा के कार्यों को लेकर विस्तार से हुई चर्चा 

उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान भारत व मॉरीशस के परस्पर संबंधों के बारे भी चर्चा व विमर्श हुआ तथा भारत व मॉरीशस के विकास के संबंध में चर्चा भी की गई। विज ने बताया कि इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकलापों के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि विज गत 24 मार्च से मॉरीशस दौरे पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.