अंबाला में 7 सितंबर को लगेगा मेगा जॉब फेयर, 40 कंपनियां मौके पर ही देंगी ऑफर लेटर; QR कोड से होगा रजिस्ट्रेशन
अंबाला में 7 सितंबर को पंचायत भवन में एक मेगा जॉब फेयर आयोजित होगा, जिसमें लगभग 40 कंपनियां आईटीआई, पॉलिटेक्निक ...और पढ़ें
-1788607594563_m.webp)
अंबाला में 7 सितंबर को लगेगा मेगा जॉब फेयर (फाइल फोटो)
HighLights
7 सितंबर को अंबाला में मेगा जॉब फेयर का आयोजन
40 कंपनियां देंगी आईटीआई, पॉलिटेक्निक पास युवाओं को नौकरी
चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही मिलेंगे ऑफर लेटर
जागरण संवाददाता, अंबाला। नौकरी की तलाश में भटक रहे आइटीआइ, पालीटेक्निक और कालेज पास युवाओं के लिए 7 सितंबर को अंबाला में रोजगार का बड़ा मंच सजने जा रहा है।
पंचायत भवन में होने वाले मेगा जाब फेयर में करीब 40 प्रतिष्ठान युवाओं का चयन करेंगे। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही आफर लेटर भी दिए जाएंगे।
रोजगार मंडल कार्यालय और राजकीय आइटीआइ अंबाला शहर की ओर से आयोजित मेगा जाब फेयर में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि होंगे।
बेरोजगार युवा ले सकते हैं भाग
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण हासिल कर चुके युवाओं को सीधे कंपनियों से जोड़ना है। आइटीआइ, पॉलीटेक्निक और कॉलेज से पास बेरोजगार युवा इसमें भाग ले सकते हैं।
इसके लिए जारी क्यूआर कोड के माध्यम से पहले पंजीकरण करवाना होगा। आइटीआइ शहर के प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने कहा कि इस मेगा जाब फेयर में भाग लेने के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया गया है जिस पर बेरोजगार छात्र-छात्राएं अपना रेजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
चार महीने केवल रोजगार
देश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आने वाले चार महीने उनकी तकदीर बदलने वाले होंगे। यह चार महीने केवल रोजगार मेले आयोजन तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि सरकार और युवाओं के बीच सीधे संवाद का बड़ा मौका बनेंगे।
