मेरी फसल-मेरा ब्योरा में प्रदेश में अंबाला तीसरे स्थान पर
अंबाला जिला पंजीकरण के क्षेत्र में प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। कैंट में 2626 किसानों का 22906.85 एकड़ क्षेत्र पंजीकृत हुआ है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि जिले में 25,166 किसानों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के तहत 1,84,340.59 एकड़ क्षेत्र रजिस्टर किया गया है। यह करीब 67 प्रतिशत बनता है। इस प्रकार अंबाला जिला पंजीकरण के क्षेत्र में प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। कैंट में 2,626 किसानों का 22,906.85 एकड़ क्षेत्र पंजीकृत हुआ है। इसका प्रतिशत 71.98 बनता है। शहर में 6,240 किसानों का 52,247.91 एकड़ क्षेत्र पंजीकृत हुआ है जिसका प्रतिशत 80.39 बनता है।
बराड़ा में 3853 किसानों का 23701.14 एकड़ क्षेत्र, मुलाना में 2717 किसानों का 15676.11 एकड़, नारायणगढ़ क्षेत्र में 4363 किसानों का 26759.15 एकड़, साहा क्षेत्र में 2736 किसानों का 15466.84 एकड़, शहजादपुर क्षेत्र में 2984 किसानों का 27582.59 एकड़ एरिया पंजीकृत हुआ है।
मंगलवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीसी में मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा जिला में मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत अच्छा कार्य हुआ है और पंजीकरण का शेष कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाना चाहिए।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप