विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में घास लेकर लौट रहे तीन भाइयों पर 15 बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को लगी गोली

Published: Wed, 16 Sep 2026 08:18 AM (IST)

अंबाला के मुलाना थाना क्षेत्र में घास लेकर लौट रहे तीन भाइयों पर कार सवार 15 बदमाशों ने फायरिंग कर ...और पढ़ें

तीन भाइयों पर 15 बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग (प्रतीकात्मक फोटो)

तीन भाइयों पर 15 बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. अंबाला में तीन भाइयों पर 15 बदमाशों ने की फायरिंग

  2. बलविंदर सिंह के पैर में गोली लगी, राज सिंह भी घायल

  3. पुलिस ने घायल के बयान पर जांच शुरू की

जागरण संवाददाता, अंबाला। थाना मुलाना क्षेत्र के गांव कलालटी ठाकुरपुरा में कार सवार बदमाशों ने घास लेकर लौट रहे तीन भाईयों पर फायरिंग कर दी। तीन भाईयों में से बलविंदर सिंह घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट लाया गया है। उसके भाई राज सिंह को भी चोट आई है।

पुलिस ने घायल के बयान लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की है। अस्पताल में बलविंदर सिंह के भाई राज सिंह ने बताया कि वह और उसके दो भाई मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घास लेकर कल्याणा रोड से वापस लौट रहे थे।

बलविंदर और वह बाइक पर थे, जबकि बलबीर बग्गी पर आ रहा था। इसी दौरान तीन कारें और पांच से छह बाइक पर सवार करीब 15 लोग आए और उनकी बाइक के आगे गाड़ी अड़ाकर रोक लिया।

कार से बदमाश उतरे और उन्होंने ताबड़तोड़ फायर करने शुरू कर दिए। वे तीनों अपनी जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागे। एक फायर बलविंदर की पिंडली (निचले पैर के पिछले हिस्से) को छूकर निकली, जिससे गहरा घाव हो गया।