विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में 28 से तीन दिन की बैंक हड़ताल, 600 करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित

Published: Fri, 25 Sep 2026 05:17 PM (IST)

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है, जिससे अंबाला ...और पढ़ें

अंबाला में 28 से तीन दिन की बैंक हड़ताल (File Photo)

अंबाला में 28 से तीन दिन की बैंक हड़ताल (File Photo)

HighLights

  1. 28 से 30 सितंबर तक बैंक यूनियनों की तीन दिवसीय हड़ताल

  2. अंबाला में करीब छह सौ करोड़ का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होगा

  3. रविवार को बैंक खुले रहेंगे; एटीएम, ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी

जागरण संवाददाता अंबाला। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की 28 से 30 सितंबर की हड़ताल को लेकर बैंकों ने अपनी कमर कस ली है। दूसरी ओर बैंकों से अलर्ट भेजे जा रहे हैं कि 28 से पहले (25, 26, 27 सितंबर) तक अपनी बैंकिंग को शेड्यूल कर लें, क्योंकि तीन दिनों तक बैंकों में हड़ताल रहेगी।

राहत की बात यह है कि रविवार को भी बैंक की शाखाएं सामान्य दिनों की तरह खुलेंगी और कामकाज होगा ताकि उपभोक्ता अपने आवश्यक बैंकिंग कार्य को निपटा सकें। अंबाला की बात करें तो तीन दिनों में करीब छह सौ करोड़ के आसपास का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।

जिले में करीब सवा तीन सौ बैंक शाखाएं हैं, जो तीन दिनों के लिए हड़ताल के कारण बंद रहेंगी। बीते 11 सितंबर को भी बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। इसके चलते बैंकिंग कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ था।

यूनियनों की मांग है कि 12वें वेतन समझौते में सरकार ने सप्ताह में पांच दिन को शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया था। बैंकों में पर्याप्त भर्तियां की जाएं, पांच दिवसीय बैंकिंग लागू की जाए, पीएलआइ स्कीम में सुधार किया जाए। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। हड़ताल को लेकर बैंकों ने अपने उपभोक्ताओं को एसएमएस व वाट्सएप मैसेज भेजकर अलर्ट करना शुरू किया है। यही नहीं बैंक की एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग जारी रहेगी।


हड़ताल के कारण कारोबार प्रभावित होगा। दूसरी ओर बैंक शाखाएं रविवार को भी खुलेंगी और सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा ताकि उपभोक्ता अपनी बैंकिंग कार्यों को निपटा सकें। - तेजपाल सिंह, लीड बैंक मैनेजर।