जिला केसरी बने नारायणगढ़ के अमन, वंशिका को जिला कुमारी का खिताब
वार हीरोज स्टेडियम में जिला अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में जिला कुमार व केसरी के जोरदार मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया।
जागरण संवाददाता, अंबाला
बृहस्पतिवार को अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में जिला अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में जिला कुमार व केसरी के जोरदार मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला तैराकी संघ के प्रधान राजेंद्र विज मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर खेल उपनिदेशक अरुणकांत सहित अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न आयु के भार वर्गों में विजेता खिलाड़ियों भी नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
राजेंद्र विज ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को जॉब तक मिल रही हैं, जबकि नकद राशि देकर भी सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे खेलों में अपना करियर बनाने के लिए आगे आएं। इस मौके पर अखाड़ा इंचार्ज हरिचंद, अजय कुमार, मांगे राम, दया राम, ईश्वर कुमार सहित खेल विभाग के कोच पूर्णिमा, विकास, सुखचैन, जितेन्द्र, सुखविन्द्र, मधु थापा, रामस्वरूप, जगदीप, सतीश, महेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे। फोटो नंबर :: 35
कोच मान सिंह को किया सम्मानित
कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान कोचिग देने वाले मान सिंह को भी उनके शिष्यों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मान सिंह खेल विभाग में चल रहे कोचिग सेंटर में भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं, जबकि हनुमान अखाड़ा में भी पहलवानों को कुश्ती के दांवपेंच सिखाते हैं। इन्होंने जीते जिला कुमार व केसरी के खिताब
पुरुष वर्ग
- जिला कुमार का खिताब अमन ने जीता, जबकि अनुराज रनर अप रहे।
- जिला केसरी का खिताब अमन ने जीता, जबकि धर्मबीर रनर अप रहे महिला वर्ग
- जिला कुमारी का खिताब वंशिका ने जीता, जबकि मीनाक्षी रनर अप रहीं
- जिला केसरी का खिताब चेतना ने जीता, जबकि रज्जी देवी रनर अप रहीं लड़कियों के वर्ग में इन्होंने की जीत दर्ज
- लड़कियों की अंडर-17 प्रतियोगिता के 32 से 37 किलो भार वर्ग में रुपाली पहले व सलोनी दूसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 37 किलो भार वर्ग में हरमनप्रीत पहले व रिया दूसरे स्थान पर रहीं।
- लड़कियों की अंडर-21 आयु के 50 किलो भार वर्ग में लता ने पहला व खुशबू ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 53 किलो भार वर्ग में प्रियंका पहले व चार्वी दूसरे स्थान पर रहीं।
- लड़कियों के सीनियर वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में ज्योति वर्मा पहले व रितिका दूसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह 55 किलो भार वर्ग में मिनी पहले व रूहानी दूसरे स्थान पर रहीं। इस वर्ग के 59 किलो भार वर्ग में हर्षप्रीत पहले व एकता दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के वर्ग में इन्होंने जीता इनाम
- अंडर-17 आयु के 32 से 35 किलो भार वर्ग में मलकीत ने पहला, राजन ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 38 किलो भार वर्ग में क्रिश ने पहला और अतलाश ने दूसरा, 41 किलो भार वर्ग में निखिल ने पहला व पंकज ने दूसरा, 45 किलो भार वर्ग में साहिल ने पहला तथा करणवीर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
- अंडर-21 के 57 किलो भार वर्ग में रितिक ने पहला व सूरज ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 61 किलो भार वर्ग में अमन कुमार ने पहला व अंकित ने दूसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कों के सीनियर वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में गुरबख्श ने पहला व सुमित ने दूसरा, 65 किलो भार वर्ग में नेक सिंह ने पहला व राजकुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।