आउट सोर्सिंग के टेंडर पर लगे गड़बड़ के आरोप
नगर निगम कार्यालय में आउट सोर्सिंग के टेंडर पर सवाल खड़े हो गये हैं। मामले में एक व्यक्ति ने गड़बड़ होने के आरोप लगाये हैं। इसके बाद मामले में शिकायत गृह मंत्री अनिल विज तक को कर दी है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम कार्यालय में आउट सोर्सिंग के टेंडर पर सवाल खड़े हो गये हैं। मामले में एक व्यक्ति ने गड़बड़ होने के आरोप लगाये हैं। इसके बाद मामले में शिकायत गृह मंत्री अनिल विज तक को कर दी है।
सेक्टर 10 के रहने वाले तेजपाल मंगा ने बताया कि शहर नगर निगम में आउट सोर्सिंग का टेंडर अलाट हो रहा है। जिसमें अफसरों की मिलीभगत हुई है। टेंडर में नगर निगम को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी सरकारी कार्यालय में सर्विस चार्ज दस प्रतिशत या इससे अधिक नहीं है। वीटा मल्कि प्लांट और रोडवेज में भी टेंडर 5 प्रतिशत सर्विस चार्ज है। कई जगहों पर तो महज 2.1 प्रतिशत ही सर्विस चार्ज हैं। कुल राशि की दो फीसदी होती है। जबकि नगर निगम अंबाला में आउट सर्विस टेंडर लगाया गया है उसमें अफसरों की मिलीभगत से मात्र एक लाख रुपये रखी गई है। जबकि वार्षिक टेंडर की कोस्ट करीब चार करोड़ है। उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि स्ट्रीट लाइट का टेंडर अर्नस्ट मनी एक लाख 60 हजार, जिसकी वार्षिक कोस्ट 44 लाख के करीब है। उन्होंने टेंडर को रद करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री और अर्बन लोकल बॉडी मिनिस्टर अनिल विज को अपनी शिकायत भेजी है।