Move to Jagran APP

अवैध निर्माणकर्ताओं के बाद अब डिफाल्टरों पर कसेगा शिकंजा : धर्मबीर

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : अवैध निर्माणकर्ताओं पर जल्द ही शिकंजा कस दिया जाएगा। इसके

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 05:17 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:17 PM (IST)
अवैध निर्माणकर्ताओं के बाद अब डिफाल्टरों पर कसेगा शिकंजा : धर्मबीर
अवैध निर्माणकर्ताओं के बाद अब डिफाल्टरों पर कसेगा शिकंजा : धर्मबीर

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : अवैध निर्माणकर्ताओं पर जल्द ही शिकंजा कस दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार से नोटिस बांटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। गुरुग्राम की सुप्रिया के द्वारा दिए गए सर्वे रिपोर्ट के अलावा भी अंबाला नगर निगम अपने स्तर पर भी ऐसे लोगों का सर्वे करवा रहा है। अब इन लोगों को एक सप्ताह का नोटिस भेजा जाएगा। यदि इस अवधि में यह अपने नक्शे नहीं दिखाते तो इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं करोड़ों रुपये टैक्स न देने वाले डिफाल्टरों पर भी अब निगम कार्रवाई करते हुए इन्हें भी अंतिम नोटिस जारी करने जा रहा है। यह नोटिस भी तैयार कर लिए गए हैं। मसलन अवैध निर्माणकर्ताओं के साथ-साथ ऐसे लोगों नोटिस जारी होंगे। नगर निगम आयुक्त धर्मबीर ¨सह ने साप्ताहिक साक्षात्कार के तहत विभिन्न सवालों के जवाब इस कुछ इस तरह से दिए।

loksabha election banner

प्रश्न:- सर, ट्विन सिटी में अवैध निर्माण का मामला अब सुर्खियों में चल रहा है। गुरुग्राम की सुप्रिया ने भी अंबाला का सर्वे करा रिपोर्ट आपको दी है। क्या कार्रवाई कर रहे हैं आप?

उत्तर: हां अवैध निर्माण के मामले को लेकर हम भी ¨चतित हैं। सुप्रिया की सर्वे रिपोर्ट भी मिल गई है। इसके आधार पर व अपनी रिपोर्ट के आधार पर अब सोमवार से नोटिस वितरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

प्रश्न: क्या है नोटिस में, कितनों दिनों का समय दिया गया है?

उत्तर: नोटिस में लिखा है कि आपको 7 दिनों का समय दिया जा रहा है। आप अपना नक्शा दिखाएं अन्यथा निगम अपनी कार्रवाई करेगा।

प्रश्न: सुप्रिया की सर्वे रिपोर्ट में 500 अवैध निर्माणों की जानकारी दी गई है, क्या इसके अतिरिक्त आपने कोई सर्वे नहीं कराया?

उत्तर: नहीं ऐसा नहीं है। हम अपने स्तर पर भी सर्वे करा रहे हैं। इनके अतिरिक्त भी हमारे पास रिकार्ड है। इन सभी को नोटिस दिए जाएंगे।

प्रश्न: 40 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के भी लोगों पर बकाया है, क्यों उनकी वसूली नहीं हो पा रही है?

उत्तर: अब तक जो हो गया सो हो गया लेकिन अब इन लोगों की प्रापर्टी को सील करने का काम हम करेंगे। इसके अलावा ऐसे लोगों के नाम भी अखबारों में सार्वजनिक किए जाएंगे ताकि दूसरों को भी पता चले कि इन्होंने सरकार के कितने रुपये देने हैं।

प्रश्न: नगर निगम पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो चुका है, निगम का भवन भी खंडहर हो चुका है। क्या नया कार्यालय बनाने की कोई योजना है?

उत्तर: नहीं अभी नया भवन बनाने का कोई प्लान नहीं है। हां हम इसी भवन का नवीनीकरण करा रहे हैं ताकि हमारा नगर निगम कार्यालय देखने में सुंदर लगे। इसके अलावा निगम में आने वाली पब्लिक की सुविधाओं के लिए वाटर एटीएम भी लगवाया जाएगा।

प्रश्न: मानसून शुरू हो चुका है, इस समय क्या स्थिति है हमारे नालों की सफाई व्यवस्था की?

उत्तर: 95 फीसदी नालों को हम पूरी तरह से साफ कर चुके हैं। इसके अलावा जो 05 फीसद छोटे नाले थोड़े बहुत रह गए हैं उनकी सफाई भी एक-दो दिन में हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.