4 दिन बाद नहर से मिला शव पोस्टमार्टम के लिए खानपुर भेजा
जासं, अंबाला शहर : गांव सरकपुर निवासी 23 वर्षीय बल¨वद्र ¨सह का शुक्रवार को अंबाला शहर क
जासं, अंबाला शहर : गांव सरकपुर निवासी 23 वर्षीय बल¨वद्र ¨सह का शुक्रवार को अंबाला शहर के गांव खैरा के पास नहर से शव बरामद हुआ है। बल¨वद्र ¨सह 13 अगस्त से घर से लापता था। उसके पिता सूरजभान की शिकायत पर मुलाना थाने में पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। बताया यह जा रहा है कि बल¨वद्र नहर में हाथ धोते समय उसका पांव फिसल गया और डूबने से उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बल¨वद्र ¨सह मजदूरी करता था। काम की तलाश में खैरां के पास गया था। बताया जा रहा है कि वहां नहर के पास हाथ धोते समय उसका पांव फिसल गया और वह नहर में डूब गया। उसका एक अन्य रिश्तेदार भी उसके साथ था। जिसने तुरंत इस बारे में उसके परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद से पुलिस बल¨वद्र की तलाश कर रही थी। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसका शव सोनीपत के खानपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।