विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में AAP ने किया संगठन का विस्तार, प्रदेश में 304 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की; यहां देखें पूरी लिस्ट

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Wed, 28 Jun 2023 09:17 PM (IST)

Haryana Politics बीजेपी-जेजेपी और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी हरियाणा में एक्टिव हो गई है। अगले साल ...और पढ़ें

हरियाणा में AAP ने किया संगठन का विस्तार, प्रदेश में 304 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की
हरियाणा में AAP ने किया संगठन का विस्तार, प्रदेश में 304 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने बुधवार को हरियाणा आम आदमी पार्टी के संगठन को विस्तार देते हुए पूरे प्रदेश के ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले जिला स्तर तक के संगठन की घोषणा कर दी थी। इसमें एक विधानसभा स्तर पर चार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पहली सूची में प्रदेश की 90 विधानसभाओं से ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि इसके बाद सर्कल स्तर और गांव कमेटियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर बैठकों का दौर जारी है। गांव और बूथ स्तर पर आम आदमी पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जाएगा।

पदाधिकारियों की सूची

अंबाला के नारायणगढ़ से राहुल कात्यान ब्लॉक, अंबाला कैंट से जरनैल सिंह, अंबाला सिटी से सोनू आनंद, तोशाम से डॉ. दयानंद, भिवानी से राजेश ठेकेदार बवानी खेड़ा से सुरेंद्र धानक को ब्लॉक प्रधान बनाया गया।

चरखी दादरी से आनंद भांभू, भादरा से कैप्टन सत्यावीर सिंह, फरीदाबाद के पृथला से जगदेव, बल्लभगढ़ से जीत सिंह, फतेहाबाद के टोहाना से सुशील, चरखी दादरी से आनंद भांभू, सुरेंद्र साहू, महेंद्र सिंह, विशाल को ब्लॉक प्रधान बनाया। भादरा से कैप्टन सत्यावीर सिंह, उमेश, हनुमान, विकास को ब्लॉक प्रधान बनाया।

फरीदाबाद के पृथला से जगदेव को ब्लॉक प्रधान बनाया गया। बल्लभगढ़ से जीत सिंह, टोहाना से सुशील और फतेहाबाद से साधू राम को ब्लॉक प्रधान बनाया।