आम आदमी पार्टी ने नियुक्त किए जोन अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : आम आदमी पार्टी की छावनी इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को छावनी के इंदिरा पार्क में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यवेक्षक दीपांकर पांडे व योगेश्वर शर्मा ने की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 01:48 AM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 01:48 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : आम आदमी पार्टी की छावनी इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को छावनी के इंदिरा पार्क में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यवेक्षक दीपांकर पांडे व योगेश्वर शर्मा ने की। उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष एवं छावनी विधानसभा में संगठन मंत्री एमएस ढिल्लो की सलाह पर पांच जोन अध्यक्ष नियुक्त किए। छावनी विधानसभा को पांच जोन में बांटते हुए जसपाल सैनी, लाल चंद यादव, ईश्वर ¨सह, राम सहाय, सरबजीत यादव व हरि प्रसाद पांडे को यह जिम्मेदारी दी गई। अब यह अपने अपने जोन में उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व हर बूथ पर दो दो अध्यक्ष नियुक्त कर सकेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें