5 को विधानसभा तो 10 को संसद का घेराव करेंगे कर्मचारी
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर सर्व कर्मचारी संघ 5 सितंबर को विधानसभा व 10 को संसद का घेर
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
सर्व कर्मचारी संघ 5 सितंबर को विधानसभा व 10 को संसद का घेराव करेगा। इससे पहले 2 सितंबर को तैयारियों को लेकर शहर स्थित ¨सचाई विभाग में कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई है। इस संबंध में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामगोपाल व सचिव नैब ¨सह ने बताया कि सरकार विभिन्न विभागों के कर्मचारियों पर एस्मा लगाकर उनकी मांगों को दबाने व दमन का काम कर रही है। जबकि जवाब में कर्मचारियों के तीखे आंदोलन का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सरकार ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में किए एक भी वायदे को पूरा नहीं किया। कर्मचारी सर्वोच्च न्यायालय के उमा देवी बनाम कर्नाटक सरकार के फैसले को संसद में कानून बनाकर निष्प्रभावी करने, 2 वर्ष की सेवा पूरी करके तमाम कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व पक्का होने तक समान काम, समान वेतन की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा केंद्र में 2004 व राज्य में 2006 शुरू एनपीएस को समाप्त करके पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने व न्यूनतम वेतन 18 हजार करने की मांग कर रहे हैं।