नई भर्ती में रोडवेज को मिले 36 कंडक्टर, 40 डेपुटेशन से लौटेंगे
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : राज्य परिवहन में कंडक्टरों की भर्ती से अंबाला डिपो को 36 कंटडक्टर मिलेंगे।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : राज्य परिवहन में कंडक्टरों की भर्ती से अंबाला डिपो को 36 कंडक्टर (परिचालक) मिले हैं। इनमें से करीब 20 कंडक्टर अंबाला डिपो को तो 16 नारायणगढ़ उप डिपो को मिलेंगे। इसके साथ ही वो 40 कंडक्टर भी डिपो में लौटेंगें जिनमें से 35 नूंह डिपो में तो 5 सिरसा डिपो में डेपुटेशन पर भेजे गए थे। ऐसे में डिपो में 76 कंडक्टर आ जाएंगे। ऐसे में लोकल रूटों पर अब रौनक लौटने की उम्मीद बढ़ गई है। डिपो के महाप्रबंधक ने भी इसको लेकर अपनी प्राथमिकता जाहिर कर दी है। उम्मीद है कि इन कंडक्टर की एक सप्ताह चलने वाले ट्रे¨नग पीरियड के बाद हालात बदले नजर आएंगे।
जानकारी के मुताबिक अभी तक डिपो में चालकों की संख्या के मुकाबले में कंडक्टर की संख्या कम है। डिपो में चालक 210 हैं जबकि कंडक्टर की संख्या 190 है। पहले चालकों की संख्या कंडक्टरों की तुलना में कम थी लेकिन एक अर्सा पहले हुई चालकों की भर्ती में अंबाला को 54 नए चालक मिले थे जबकि 14 सब डिपो नारायणगढ़ के हिस्से आए थे। हालांकि, इससे पहले अंबाला डिपो से 40 कंडक्टर का डेपुटेशन किए जाने से इन चालकों का फायदा नहीं मिल पाया था। जिससे लोकल रूट प्रभावित हो रहे हैं। जिसका असर रोडवेज की आमदन पर भी पड़ रहा है। करीब 204 बसों वाले परिवहन बेड़े में 161 बसें ही चलने योग्य हैं। स्टाफ कम होने से खराब बसों को ठीक कराने में महकमे की दिलचस्पी भी नहीं रही। हालांकि, अब स्टाफ पर्याप्त हो जाने से बसों का बेड़ा भी बढ़ेगा। ड्यूटी इंचार्ज अशोक कुमार के मुताबिक करीब 20 बसें अतिरिक्त चलाई जा सकेंगी।
लोकल रूटों पर चलना प्राथमिकता रहेगी
जीएम गगनदीप ¨सह के मुताबिक नई भर्ती में मिले 36 और डेपुटेशन से वापस आ रहे 40 सहित डिपो में 76 कंडक्टर जुड़ जाएंगे। करीब एक सप्ताह बाद जब यह रूट पर उतारे जाएंगे तो उनकी प्राथमिकता लोकल रूट रहेगी। इसके बाद जो बचेंगे उन्हें लंबे रूट पर भेजेंगे।