3 दिन बढ़ाई हड़ताल, 24 घंटे में ड्यूटी ज्वाइन करने का नोटिस दे बर्खास्तगी को चेताया
जागरण संवाददता, अंबाला शहर : सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मियों ने अपनी हड़ताल शुक्रवार को तीन दिन के लिए आगे बढ़ा दिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 263 कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में ड्यूटी ज्वाइन करने अथवा बर्खास्तगी झेलने को तैयार रहने बारे चेतावनी जारी की।
जागरण संवाददता, अंबाला शहर : सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मियों ने अपनी हड़ताल शुक्रवार को तीन दिन के लिए आगे बढ़ा दिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 263 कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में ड्यूटी ज्वाइन करने अथवा बर्खास्तगी झेलने को तैयार रहने बारे चेतावनी जारी की। कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के इन नोटिस की प्रतियां जलाकर पहले ही अपना रूख स्पष्ट कर चुके हैं। वहीं, सरकारी पक्ष के बातचीत को आगे नहीं आने से एनएचएम कर्मी अपनी हड़ताल को लगातार आगे बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं, एनएचएम कर्मियों की हड़ताल व स्वास्थ्य विभाग की हठधर्मिता में जनता खूब पिस रही है। विशेषकर आपात सेवाएं ठप होकर रह गई है। आपात अवस्था में लोगों को एंबुलेंस कंट्रोल रूम से कोई मदद नहीं मिल पा रही है। तीमारदारों एवं मरीजों को एंबुलेंस के लिए अपनी जेब हल्की करनी पड़ रही है।
ट्रामा सेंटर के बाहर धरना दे रहे एनएचएम कर्मियों को शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रवक्ता इंद्र ¨सह बधाना व जिला सूचना सहायकों ने अपना समर्थन जताया।
वैकल्पिक इंतजाम बौने साबित हो रहे
स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में ओपीडी से कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। इन कर्मियों को कंट्रोल रूम पर कॉल अटेंड तक तक करना नहीं आ रहा। जो भी कॉल आ रही है उन्हें हड़ताल होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। जो चालक एंबुलेंस पर कार्यरत हैं, उनकी ड्यूटी प्रसूति एवं आपात सेवाओं पर लगाई गई हैं। हालांकि, कॉल की संख्या में चालक नहीं होने से कंट्रोल रूम लगभग हर कॉल पर इंकार किया जा रहा है। शुक्रवार को कंट्रोल रूम खाली नजर आया। ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस नहीं मिली तो रिक्शे में लाए
लुधियाना से ट्रेन में आ रहे श्याम सुंदर के भाई शंटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। श्याम सुंदर ने बताया कि मदद के लिए एंबुलेंस कंट्रोल रूम पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन ही नहीं उठाया। जिसके बाद वह रिक्शा करके अस्पताल आए। 263 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इन सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें 24 घंटे में काम पर लौटने अन्यथा बर्खास्त करने बारे चेताया गया है। जो कर्मचारी इसके बाद भी काम पर नहीं लौटते उन पर एमडी एनएचएम के निर्देशानुसार बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन