इ्द्रा पार्क का नहीं खुलता गेट, निर्माण सामग्री बिखरने से बुजुर्ग हो रहे चोटिल
जागरण संवाददाता अंबाला अंबाला छावनी के इंद्रा पार्क में इन दिनों बदहाली के
फोटो: 1 से 5 जागरण संवाददाता, अंबाला: अंबाला छावनी के इंद्रा पार्क में इन दिनों बदहाली के कारण लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। पार्क का मुख्य गेट खुलता ही नहीं है। जगह-जगह निर्माण सामग्री फैली है तो टाइल्स भी उखड़ी हुई है। जिसके कारण बुजुर्ग गिर कर चोटिल हो जाते हैं। बच्चों को भी पार्क लाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने पार्क की समस्या को लेकर नगर परिषद के अफसरों से भी शिकायत की। मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में बुजुर्ग लोगों ने पार्क में टहलना भी बंद कर दिया। पार्क के अंदर पानी भरा होने से भी परेशानी होती है।
हरियाली की नहीं हो देखभाल
इंद्रा पार्क प्रोजेक्ट पर कई करोड़ रुपये खर्च किए गए। ताकि इस पार्क को खूबसूरत बनाया जा सकें। पौधे भी लगाए गए। मगर हरियाली की केयर नहीं हो पा रही है। पौधे भी सूखने लगे है। बेसहारा पशु पौधों को खा जाते है। समय से पौधों को पानी भी नहीं मिल रहा। ऐसे में पार्क की हरियाली भी कम हो रही है। निर्माण सामग्री है बिखरी
फोटो: 2
पार्क का मेन गेट बंद रहता है। बैठने की जो सीट बनाई है। उन पर छत भी नहीं है। निर्माण सामग्री भी जगह-जगह बिखरी हुई है।
पुरुषोत्तम शर्मा, बच्चे गिर जाते हैं
फोटो : 3
केयर हो तो पार्क को सुंदर बन सकता है। लेकिन यहां पर काम चल रहा है। जगह-जगह ईंटें पड़ी हुई है। जिससे बच्चे गिर जाते है।
गुरदेव सिंह, गेट रहता है बंद
फोटो: 4
पार्क लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया। मगर पार्क की बदहाली के कारण लोग जाना पसंद नहीं करते है। गेट हमेशा बंद रहता है।
मुलंद सिंह,