Move to Jagran APP

बेसहारा पशुओं के लिए गोशाला में जगह नहीं तो सुअर पकड़ने शुरू किए

शहर की गोशाला में बेसहारा पशुओं के लिए जगह नहीं है। इस वजह से नगर निगम का लंबे समय से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान बंद है। इसके विपरीत नगर निगम ने सुअरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर किया। वहीं ठेकेदार के कर्मियों ने सुअरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। मालूम हो कि नगर निगम ने शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर किया। इसके लिए ठेकेदार के कर्मचारी बेसहारा पशुओं को पकड़ते हैं और गोशाला में भेज देते हैं। नगर निगम ने गोशाला में जनवरी में करीब 70 पशुओं को पकड़कर भेजा था। इसके बाद से नगर निगम का अभियान नहीं चला है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 07:40 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 07:40 AM (IST)
बेसहारा पशुओं के लिए गोशाला में जगह नहीं तो सुअर पकड़ने शुरू किए
बेसहारा पशुओं के लिए गोशाला में जगह नहीं तो सुअर पकड़ने शुरू किए

फोटो संख्या 31 -गोशाला में पशुओं के लिए जगह नहीं होने से लंबे समय से अभियान बंद पड़ा हैं जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:

loksabha election banner

शहर की गोशाला में बेसहारा पशुओं के लिए जगह नहीं है। इस वजह से नगर निगम का लंबे समय से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान बंद है। इसके विपरीत नगर निगम ने सुअरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर किया। वहीं ठेकेदार के कर्मियों ने सुअरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। मालूम हो कि नगर निगम ने शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर किया। इसके लिए ठेकेदार के कर्मचारी बेसहारा पशुओं को पकड़ते हैं, और गोशाला में भेज देते हैं। नगर निगम ने गोशाला में जनवरी में करीब 70 पशुओं को पकड़कर भेजा था। इसके बाद से नगर निगम का अभियान नहीं चला है। वर्तमान में सुल्लर गोशाला में करीब 340 पशुओं को रखा गया हैं। यहां पर और पशुओं को रखने की जगह नहीं है। वहीं गोशाला संचालकों ने पशुओं को रखने से मना कर दिया है। इस वजह से नगर निगम का छह महीने से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान बंद पड़ा है। वहीं शहर में सुअरों को पकड़ने के लिए टेंडर कर दिया है। नगर निगम की टीम ने शहर में मुनादी कर लोगों को जागरुक करने का काम शुरू कर दिया है। इसमें लोगों को जागरुक किया जा रहा कि पालतू सुअरों को अपने घरों में रखा जाए। यदि सड़कों पर गंदगी फैलाते मिले तो ठेकेदार के कर्मचारी पकड़ लेंगे। इस संबंध में सहायक अभियंता फूल कुमार ने बताया कि शहर में पहले दिन 9 सुअरों को पकड़ा गया। गोशाला में बेसहारा पशुओं को रखने की जगह नहीं है। इस वजह से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान बंद है। लेकिन अब जल्द ही बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू होगा।

- वीरेन्द्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.