Move to Jagran APP

नगर निगम में 20 वार्ड होंगे, गजट नोटिफिकेशन जारी

नगर निगम सीमा में 20 वार्ड हो जाएंगे। इसके लिए मुख्यालय से गजट नोटिफिशन जारी हो चुका है। अब नगर निगम में 9 नए वार्ड में चुनाव होंगे। इसके बाद लोगों को भी मूलभूत सुविधा भी मिलेगी। वहीं नगर निगम ने वार्डबंदी का सर्वे कर मुख्याल को भेज दिया है। इसमें सात वार्ड महिला पांच अनुसूचित जाति दो पिछडी जाति के लिए आरिक्षत होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 06:10 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:10 AM (IST)
नगर निगम में 20 वार्ड होंगे, गजट नोटिफिकेशन जारी
नगर निगम में 20 वार्ड होंगे, गजट नोटिफिकेशन जारी

अभी तक नगर निगम में 11 वार्ड है, वार्डबंदी के सर्वे की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: नगर निगम सीमा में 20 वार्ड हो जाएंगे। इसके लिए मुख्यालय से गजट नोटिफिशन जारी हो चुका है। अब नगर निगम में 9 नए वार्ड में चुनाव होंगे। इसके बाद लोगों को भी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। वहीं नगर निगम ने वार्डबंदी का सर्वे कर मुख्यालय को भेज दिया है। इसमें सात वार्ड महिला, पांच अनुसूचित जाति, दो पिछडी़ जाति के लिए आरिक्षत होंगे।

loksabha election banner

मालूम हो कि वर्ष 2019 में कैंट नगर परिषद अलग होने के बाद नगर निगम की आबादी कम हो गई थी। जबकि नगर निगम के लिए करीब साढ़े तीन लाख की आबादी होना जरुरी है। इसलिए नगर निगम ने सीमा में आने वाले करीब दस गांव को शामिल किया। अभी नगर निगम में 11 वार्ड हैं। वहीं नए वार्ड बनाने के लिए निगम ने वार्डबंदी के लिए सर्वे कराया। हाल ही में नगर निगम ने वार्डबंदी का सर्वे कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। अब नगर निगम निकाय ने नए वार्ड के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। उसी के अनुसार निगम में कुल 20 वार्ड होंगे। इसमें 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसमें दो वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा 5 वार्ड अनुसूचित जाति के एवं 2 वार्ड पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। इस प्रकार कुल 6 वार्ड ही ओपन होंगे अर्थात जिनमें सामान्य वर्ग के पुरुष व्यक्ति चुनाव लड़ सकते हैं। आपत्ति या सुझाव दिया जा सकता है : हेमंत कुमार

हाईकोर्ट के एडवोकेट और कानूनी विश्लेषक हेमंत कुमार ने बताया कि नगर निगम में कुल 20 वार्डों की संख्या निर्धारित कर नोटिफाई कर दिया है। अब इन वार्डों के परिसीमन (वार्डबंदी) की कवायद आरम्भ होगी। इसके बाद उक्त सभी वार्डों की सीमा निर्धारित कर उनका ड्राफ्ट (प्रारूप) एक गजट नोटिफिकेशन में प्रकाशित किया जाएगा। जिसमें जनसाधारण को नोटिस दिया जाएगा कि अगर किसी व्यक्ति को इन पर कोई आक्षेप (आपत्ति) या सुझाव देना है, तो डीसी (उपायुक्त ) के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रशासनिक सचिव या विभाग के महानिदेशक को इस ड्राफ्ट वार्डबंदी के प्रकाशन के 10 दिन के भीतर दे सकता है। जिनपर पर विचार करने के बाद वार्डो का फाइनल परिसीमन (वार्डबंदी )नोटिफाई किया जाएगा।

इन गांव को निगम सीमा में शामिल किया

नगर निगम में पिछले साल दंडदेहरी, निजामपुर , मानकपुर, लोहगढ़, कालू माजरा, लिहारसा, घेल कलां, घेल खुर्द, कांवाला एवं कंवाली, देवी नगर और दडियाना अर्थात कुल 12 गांव है, जिनमें 11 ग्राम पंचायतें स्थापित हैं, को अम्बाला नगर निगम में शामिल किया, ताकि तीन लाख की आबादी पूर हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.