पत्नी पर टूटे कांच से वार, बेटे ने पुलिस को सूचना दी
दंपती के बीच उपजा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस मारपीट में महिला बेहोश हो गई जबकि उसके बेटे ने बलदेव नगर चौकी में जाकर पुलिस को सूचना दी।
- मारपीट में महिला हुई थी बेहोश, अस्पताल में दाखिल
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दंपती के बीच उपजा विवाद बुधवार को मारपीट तक पहुंच गया। पति ने टूटे कांच से पत्नी पर वार किया। मारपीट में महिला बेहोश हो गई। इस पर बेटे ने बलदेव नगर चौकी जाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शहर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया। पुलिस ने बलविदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मनिद्र कौर निवासी जग्गी कालोनी फेस वन ने पुलिस को बताया कि 27 जून को पति बलविदर सिंह से सुबह से ही बहसबाजी हो रही थी। बलविदर गाली-गलौज पर उतर आया। दिन भर यही चलता रहा। शाम सात बजे पति ने मारपीट की और घर में रखे शीशे तक तोड़ दिए। शीशे के टुकड़े से शरीर पर खरोंचे मारी, जिससे वह बेहोश हो गई। यह देखकर उसका बेटा युवराज घबरा गया और वह पुलिस चौकी पहुंचे पुलिस को इस बारे में बताया।