पुलिस की गिरफ्त से दूर रहे 11 भगौड़े गिरफ्तार
अंबाला शहर अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर रहे अदालत घोषित भगौड़ों की जिला पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस ने 11 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग थानाओं में मामले दर्ज हैं। सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाना है जबकि इससे पहले भी पुलिस 60 से अधिक भगौड़ों को गिरफ्तार कर चुकी है। भगौड़ों की धरपकड़ 12 जनवरी से शुरू हो गई थी। पुलिस के मुताबिक इस तरह के आरोपितों की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर रहे अदालत घोषित भगौड़ों की जिला पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस ने 11 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग थानाओं में मामले दर्ज हैं। सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाना है जबकि इससे पहले भी पुलिस 60 से अधिक भगोड़ों को गिरफ्तार कर चुकी है। भगौड़ों की धरपकड़ 12 जनवरी से शुरू हो गई थी। पुलिस के मुताबिक इस तरह के आरोपितों की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी। इस तरह हैं मामले
थाना नग्गल : वहीं थाना नग्गल में दर्ज अलग-अलग मामलों में गांव बकनौर निवासी रमेश चंद, गांव छपरा निवासी गुरदीप सिंह व लाभ सिंह, गांव काठगढ़ निवासी संजीव व एक अन्य महिला को को भगोड़ा घोषित हुआ था को गिरफ्तार किया गया है पुलिस इन सभी आरोपितों को अभी कोर्ट में पेश करेगी।
थाना मुलाना : इसी प्रकार थाना मुलाना में दर्ज मामले में पुलिस ने गांव तेपला निवासी नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।
थाना शहर : वहीं थाना अंबाला शहर में दर्ज एक अन्य मामले में पुलिस ने धरपकड़ करते हुए गांव सूराखेड़ी निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपित कोर्ट द्वारा भगोड़ा किया हुआ था। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
थाना बलदेव नगर : इसी तरह थाना बलदेव नगर पुलिस ने अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किए गए गांव जटवाड़ निवासी लाभ सिंह व कुरुक्षेत्र के बबैन की न्यू पॉवर हाउस निवासी अजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों की काफी समय से तलाश में जुटी थी।
थाना पड़ाव : इसी प्रकार थाना पड़ाव में दर्ज मामले में भगोड़ा घोषित गांव टुंडली निवासी स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं थाना महेश नगर में दर्ज मामले में गांव मनखेड़ी निवासी गुरदीप सिंह उर्फ जगदीप सिंह उर्फ जग्गी को गिरफ्तार किया है।