Move to Jagran APP

पुलिस के पहरे में हाउस टैक्स की वसूली चाहता निगम, नहीं मिल रहे वर्दीधारी

नगर निगम पुलिस के पहरे में बड़े बकायेदारों से हाउस टैक्स वसूलना चाहता है। नगर निगम ने हाउस टैक्स के बकायेदारों को नोटिस जारी कर चुका है लेकिन पुलिस बल न मिलने से अभी तक दो बार सीलिग की कार्रवाई की गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 06:50 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 06:50 AM (IST)
पुलिस के पहरे में हाउस टैक्स की वसूली चाहता निगम, नहीं मिल रहे वर्दीधारी
पुलिस के पहरे में हाउस टैक्स की वसूली चाहता निगम, नहीं मिल रहे वर्दीधारी

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम पुलिस के पहरे में बड़े बकायेदारों से हाउस टैक्स वसूलना चाहता है। नगर निगम ने हाउस टैक्स के बकायेदारों को नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन पुलिस बल न मिलने से अभी तक दो बार सीलिग की कार्रवाई की गई है। अब नगर निगम दोबारा पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखेगा। इसके बाद सीलिग की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल के इंतजार में एक सप्ताह से कार्रवाई नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

शहर में नगर निगम की करीब एक लाख 56 हजार संपत्ति से हाउस टैक्स वसूलता है। टैक्स की राशि आने पर शहर में विकास कार्य कराए जाते हैं। नगर निगम को मार्च तक हाउस टैक्स का 22 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य मिला है। इसमें अभी तक करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की हाउस टैक्स वसूली हो सकी है। मुख्यालय के सख्त निर्देश है कि शत प्रतिशत हाउस टैक्स की वसूली की जाए। यहां तक कि हाउस टैक्स में बकायेदारों के ब्याज की छूट भी खत्म हो चुकी है। इसके बाजवूद हाउस टैक्स के बकायेदारों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। हालांकि नगर निगम ने करीब 20 हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों की संपत्ति पर सीलिग का नोटिस चस्पा दिया है। इसमें नगर निगम ने दो बार पुलिस बल के साथ सीलिग की कार्रवाई भी कर चुका है। इसके बाद भी बड़े बकायेदारों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। अब नगर निगम ने दोबारा पुलिस को पत्र लिखा है। इसमें पुलिस बल मिलते ही सीलिग की कार्रवाई शुरू होगी। नगर निगम की मानें तो यदि संपत्ति सील करने के बाद भी लोग हाउस टैक्स जमा नहीं करेंगे तो कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। निजी स्कूलों पर भी हाउस टैक्स बकाया

शहर के 38 निजी स्कूलों पर हाउस टैक्स का करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये बकाया है। नगर निगम के नोटिस देने के बाद स्कूल संचालकों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। निगम ने हाउस टैक्स बकायेदारों की संपत्ति सीलिग की कार्रवाई शुरू कर दी है, इसलिए मंगलवार को आयुक्त पार्थ गुप्ता ने डीओ सुधीर कालड़ा के साथ बैठक की। इसमें निजी स्कूलों से हाउस टैक्स जमा करने पर जोर दिया। इसके लिए निजी स्कूल संचालकों को हाउस टैक्स जमा करने के आदेश दिए जाए, ताकि निगम हाउस टैक्स का लक्ष्य पूरा कर सके। क्योंकि स्कूलों पर सीलिग की कार्रवाई करना संभव नहीं है, जबकि स्कूल संचालकों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है।

नगर निगम हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों की संपत्ति सीलिग की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मिलते ही सीलिग की कार्रवाई शुरू होगी।

पार्थ गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम। समस 6.25 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.