समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को सम्मानित
राष्ट्र जागरण मंच संस्थापक अमरिन्द्र सिंह रोबिन की देखरेख में रविवार को कस्बा में महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 31 महिलाओं को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया।
संवाद सहयोगी, बराड़ा: राष्ट्र जागरण मंच संस्थापक अमरिन्द्र सिंह रोबिन की देखरेख में रविवार को कस्बा में महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 31 महिलाओं को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया। 5 महिलाओं को सिलाई मशीन भी मंच की ओर से दी गई। मुख्य अतिथि के डॉक्टर संजय सिंह एसपी जेल कुरुक्षेत्र एवं वशिष्ठ अतिथि कर्म सिंह गुज्जर फैक्स प्रबंधक, अर्जुन शर्मा राजनीतिक विशलेषक, राजीव कुमार एवं विशाल सिगला रहे। अध्यक्षता मुलाना सरपंच नरेश चौहान ने की। अधोई में स्थित जय पब्लिक स्कूल, एसएमएस जनता स्कूल तथा पब्लिक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। मुख्यातिथि ने कहा कि जिस देश में नारी की पूजा होती है, वहां वह देश सदा ही तरक्की की राह पर रहता है। इस अवसर पर चाइल्डलाइन द्वारा एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंच के चेयरमैन प्रवीण चौहान, सरपंच घेलड़ी अश्वनी कुमार, राजेन्द्र सिंह, राजेश कल्याण, जंगबीर सिंह, डीपी चावला, दिलप्रीत सिंह, रोहताश राणा, कमल मदन लाल धीमान, मनजीत नंबरदार, अनमोल खेत्रपाल, रजत मलिक, साहब सिंह, डॉक्टर योगेश, सतीश गर्ग, सरदार खजान सिंह, इन्दु विज सहित अन्य मौजूद रहे।