डिप्टी सिविल सर्जन के घर चोरी
सेक्टर आठ से चोरों ने सुनसान पड़े मकान को निशाना बना लिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 08:51 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:54 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
सेक्टर आठ से चोरों ने सुनसान पड़े मकान को निशाना बना लिया। चोरों ने घर की पिछली खिड़की तोड़कर कर घर से चांदी की पायजैब समेत रसोई का सामान चुरा लिया। डिप्टी सिविल सर्जन ने डॉ. संजीव कुमार सिगला ने बताया कि वह सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत हूं। वह 9 सितंबर रात को परिवार के साथ बाहर गया था। जब 10 सितंबर को दोपहर घर पर आया तो देखा कि घर की पिछली खिड़की टूटी हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें