महिदर पाल रैना एसडी शिव मंदिर कमेटी के प्रधान चुने गए
रविवार को छावनी के लालकुर्ती स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर कमेटी के चुनाव हुए। बरसात के बावजूद लोगों ने उत्साह से भाग लिया।
जागरण संवाददाता, अंबाला : रविवार को छावनी के लालकुर्ती स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर कमेटी के चुनाव हुए। बरसात के बावजूद लोगों ने उत्साह से भाग लिया। चुनाव में महिदर पाल रैना को प्रधान चुना गया। त्रिवार्षिक चुनाव में लोग बरसात में भी परिणाम का इंतजार करते रहे। जीत के बाद रैना ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस चुनाव में राजिदर अरोड़ा को उपप्रधान घोषित किया गया। चुनाव के बारे में जानकारी देते ललित जैन ने बताया कि मंदिर कमेटी की कुल 84 वोट में से 77 सदस्यों ने वोटिग की। प्रधान पद के लिए महिदर पाल रैना को 65 वोट व उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व डीएसपी रघुवीर यादव को कुल 12 वोट हासिल हुए। उपप्रधान को लेकर हुए वोटिग में राजिदर अरोड़ा को 50 वोट सुखदेव यादव को 26 वोट व सीता राम शर्मा को केवल 1 वोट ही पड़ा। चुनाव से पहले ही मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा महासचिव पद के लिए विद्यासागर गुप्ता, सचिव पद के लिए मनोज शर्मा व कोषाध्यक्ष पद के लिए जय किशन अग्रवाल को निर्विरोध विजय घोषित किया गया था। जैसे ही प्रधान पद के लिए महिदर पाल रैना के नाम की घोषणा हुए तो बाहर खड़े उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ महिदर पाल रैना का स्वागत किया। जुलूस की शक्ल में लाल कुर्ती क्षेत्र में घूमे। इस दौरान चुने गए सभी सदस्यों में सनातन धर्म शिव मंदिर में जाकर माथा टेक भगवान का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पूर्व प्रधान नवीन यादव, प्रवेश शर्मा, हरीश यादव, दीपा अरोड़ा, अलकेश शर्मा, अशोक चंदानी, नरेश शर्मा, सोनू राणा, विजय, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।