Move to Jagran APP

नकाबपोश बदमाशों ने गवाह को कंधे में मारी गोली, घायल

नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार देर रात एक युवक के कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान जगबीर सिंह निवासी कांसापुर के रूप में हुई। गांव रुकड़ी दो आरोपितों पर दर्ज मामले में वह कुछ दिन पहले ही गवाही देकर आया था। इसी मामले में आरोपित जमानत पर बाहर आए हैं। पुलिस ने तीन आरोपितों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 10:26 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 06:40 AM (IST)
नकाबपोश बदमाशों ने गवाह को कंधे में मारी गोली, घायल
नकाबपोश बदमाशों ने गवाह को कंधे में मारी गोली, घायल

संवाद सहयोगी, मुलाना: नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार देर रात एक युवक के कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान जगबीर सिंह निवासी कांसापुर के रूप में हुई। गांव रुकड़ी दो आरोपितों पर दर्ज मामले में वह कुछ दिन पहले ही गवाही देकर आया था। इसी मामले में आरोपित जमानत पर बाहर आए हैं। पुलिस ने तीन आरोपितों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला गुरप्रीत सिंह निवासी कांसापुर के बयान पर दर्ज हुआ है, जबकि घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। बताया जाता है कि घायल पर भी केस दर्ज है। पुलिस ने गोली का एक खोल भी बरामद किया है।

loksabha election banner

गुरप्रीत सिंह निवासी कांसापुर ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह जगबीर के साथ सरकारी स्कूल की दीवार पर बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक, जिनके मुंह पर कपड़ा बंधा था, बार-बार चक्कर लगा रहे थे। पहले तो इसे सामान्य समझा, लेकिन जब बार-बार चक्कर लगाने लगे, तो उनको रोक कर पूछताछ की। इसी दौरान बाइक पर बैठे युवक ने जगबीर पर गोली चला दी। जगबीर सिंह ने बचने का प्रयास तो किया, लेकिन गोली उसके कंधे पर जा लगी। इस बीच बाइक सवार यह युवक फरार हो गए। घायल को गंभीर हालत में एमएम अस्पताल मुलाना लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे दाखिल कर लिया। पुलिस ने मलकीत सिंह, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ संजू के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

-------------

इस मामले में बना था गवाह

जगबीर जिस मामले में गवाह है, वह अगस्त 2017 का है। गांव रुकड़ी में वह एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। पार्टी खत्म कर रात ग्यारह बजे वापसी की तैयारी में थे कि उसी समय मलकीत के साथ अन्य युवक भी आए थे। इन सभी के हाथ में डंडे, तलवार, लोहे के पाइप थे। मलकीत ने साफ कहा कि उसे पार्टी में क्यों नहीं बुलाया गया। इतना कहते ही इन सभी ने विशाल दत्ता व जवाहर सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला भी घायल हो गई। वारदात के बाद मलकीत व अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसी मामले में जगबीर सिंह निवासी कांसापुर चश्मदीद गवाह है, मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दो आरोपित हिरासत में लिए

पुलिस ने मलकीत सिंह व कुलदीप सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। उधर, आरोपितों का कहना है कि उनको नहीं पता कि जगबीर सिंह पर किसने गोली चलाई है। उनको बेवजह फंसाया जा रहा है। दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। इन दोनों से पूछताछ चल रही है। घायल के बयान लेने गए थे, लेकिन डाक्टरों ने उसे अनफिट बताया है। घायल के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

-हरभजन सिंह, थाना मुलाना प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.