Move to Jagran APP

सौतेले बाप ने किया चार वर्षीय बेटे का अपहरण, लाडले की तलाश में भटक रही मां

सौतेले बाप ने 4 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। पुलिस ने जंडली निवासी पूनम की शिकायत पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 06:35 AM (IST)
सौतेले बाप ने किया चार वर्षीय बेटे का अपहरण, लाडले की तलाश में भटक रही मां
सौतेले बाप ने किया चार वर्षीय बेटे का अपहरण, लाडले की तलाश में भटक रही मां

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : सौतेले बाप ने 4 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। पुलिस ने जंडली निवासी पूनम की शिकायत पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मासूम का तीन दिनों से कोई सुराग नहीं लगने के कारण मां का रो- रोकर बुरा हाल है। बेटे की तलाश की गुहार लेकर बृहस्पतिवार को मां फिर से मॉडल टाउन चौकी पहुंची और बेटा ढूंढने की गुहार लगाई।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार जंडली निवासी पूनम की शादी नाहन हाउस में रहने वाले अमित से हुई थी। दोनों ने अमित और पूनम ने बेटे विवान को जन्म दिया था। लेकिन इसके बाद अमित का 2016 में निधन हो गया था। इसके बाद पूनम के परिजनों ने नन्यौला निवासी कश्मीर सिंह से उसका 25 दिसंबर 2018 को विवाह करवा दिया था। कश्मीर गांव नन्यौला से जंडली में ही किराए के मकान में आकर रहने लगा था। कुछ दिनों से दोनों का पारिवारिक कलह चल रहा था। इसीलिए पूनम अपने मायके आ गई थी। 9 जुलाई का कश्मीर वहीं आया और उसने पूनम के साथ कहासुनी के बाद विवान को छीन लिया और वहां से फरार हो गया। मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे से समाचार लिखे जाने तक विवान का कहीं कोई पता नहीं चल पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.