विश्व जनसंख्या दिवस बारे किया जागरूक
सनातन धर्म महाविद्यालय छावनी में वन हरियाणा गर्ल्स बटालियन की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 07:40 AM (IST)
जासं, अंबाला : सनातन धर्म महाविद्यालय छावनी में वन हरियाणा गर्ल्स बटालियन की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इसमें बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एलएस बिष्ट ने शामिल होकर जनसंख्या दिवस बनाने के महत्व बारे अवगत करवाया। कैप्टन डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि 11 जुलाई 1989 से प्रथम बार इस समस्या संबंधी मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्तर पर संयुक्त राष्ट्र विकास परिषद द्वारा पहला जनसंख्या दिवस मनाया गया था। कैडेट्स के लिए भाषण व पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता करवाई। इस मौके पर कॉलेज उप प्रचार्य प्रो. राजीव चंद्र शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें