बकनौर में सर्वसम्मति से सरोज तो ललाना में 128 वोट से जीतकर सरपंच बने खुशपाल
गांव बकनौर में सर्वसम्मति से चुनाव हो गए। यहां के लोगों ने पूर्व सरपंच कीमा राम की पत्नी सरोज बाला को अपना सरपंच चुन लिया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : गांव बकनौर में सर्वसम्मति से चुनाव हो गए। यहां के लोगों ने पूर्व सरपंच कीमा राम की पत्नी सरोज बाला को अपना सरपंच चुन लिया। बता दें कि कीमा राम की करीब डेढ़ साल पहले हृदयघात से मौत हो गई। वहीं गांव ललाना में सरपंच के चुनाव के लिए खूब पसीना बहाना पड़ा। सरपंच पद के लिए गांव में दो प्रत्याशी मैदान में थे। खुशपाल सिंह और गुरविद्र सिंह के बीच हुए मुकाबले में खुशपाल सिंह ने 128 विजयी रहे।
इससे पहले सुबह 8 बजे से लेकर शाम चार बजे तक वोटिग चली। गांव में कुल 820 वोट थी। लेकिन इसमें से कुल 716 वोट ही पोल हो सकी। इसमें से 491 वोट खुशपाल सिंह को मिली जबकि गुरविद्र सिंह को महज 291 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। जबकि कुल छह वोट नोटा को पड़ी। हालांकि पूरे चुनाव के दौरान गांव में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिग हुई। शाम करीब साढ़े चार बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ खुशपाल सिंह के गुट के समर्थकों ने ढोल बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। बता दें कि गांव ललाना पूर्व सरपंच कर्मबीर कश्यप की मौत भी हृदय घात से ही सितंबर 2018 में हुई थी।