Move to Jagran APP

सर्व कर्मचारी संघ ने सर्वसम्मति से सुभाष को प्रधान चुना

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा उपमंडल के सर्वसम्मति से सुभाष धीमान को प्रधान चुना गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 10:30 AM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 06:29 AM (IST)
सर्व कर्मचारी संघ ने सर्वसम्मति से सुभाष को प्रधान चुना
सर्व कर्मचारी संघ ने सर्वसम्मति से सुभाष को प्रधान चुना

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा उपमंडल के सर्वसम्मति से सुभाष धीमान को प्रधान चुना गया। स्थानीय सामुदायिक केन्द्र में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रधान तरसेम सिंह की अध्यक्षता में वीरवार को चुनाव सम्पन्न हुए। माया राम वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान श्याम लाल व महिपाल राणा, सचिव सतनाम सिंह, सहसचिव धर्मवीर, संगठन सचिव अशोक कुमार, कैशियर सर्वजीत सिंह, प्रेस सचिव कुलदीप सिंह तथा सतपाल चौहान व दर्शन लाल को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित कमेटी सदस्यों को संघ के राज्य ऑडीटर सतीश सेठी ने शपथ दिलवाई। चुनाव में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन, हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा), आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन, नगरपालिका कर्मचारी संघ व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.