कैंटर और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल
राजमार्ग नंबर वन रायपुररानी रोड पर कैंटर ने बाइक को चपेट में लिया। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 08:50 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 08:50 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : राजमार्ग नंबर वन रायपुररानी रोड पर कैंटर ने बाइक को चपेट में लिया। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की गम्भीर हालत होने पर अंबाला रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार हरि सिंह निवासी संघरानी के साथ राजकुमार निवासी हुसैनी बाइक पर रायपुररानी से अपने गांव की तरफ आ रहे थे। गांव लाहा के पास कैंटर ने चपेट में ले लिया। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को आसपास के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हरि सिंह को गम्भीर हालत में अंबाला रेफर कर दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें