Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कर दी अमर्यादित टिप्‍पणी, रैली में कर दी दुर्योधन से तुलना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा नेता और पीएम मोदी देश में एक ओर तो शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। दूसरी ओर वे हमारे परिवार केे शहीदों का अपमान कर रहे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 02:22 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 09:05 AM (IST)
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कर दी अमर्यादित टिप्‍पणी, रैली में कर दी दुर्योधन से तुलना
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कर दी अमर्यादित टिप्‍पणी, रैली में कर दी दुर्योधन से तुलना

जेएनएन, हिसार/अंबाला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी काेे लेकर  अमर्यादित टिप्‍पणी कर दी ओर बिना नाम लिए उनकी तुलना दुर्योधन से कर दी। अपनेे हरियाणा दाैैरे के दाैैैरान अंबाला और हिसार में जनसभाओं में कहा कि इस देश ने अहंकार को कभी मा फ नहीं किया। दुर्योधन के अहंकार का भी नाश हुआ था। इस दाैैैरान उन्‍होंंनेे राष्‍ट्रकव‍ि रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता का भी उदाहरण दिया।  उन्‍होंने रोहतक में रोहतक में रोड शो किया।

loksabha election banner

प्रियंका ने कहा- अहंकार को इस देश ने कभी माफ नहीं किया, दुर्योधन के अहंकार का भी नाश हुआ

उन्‍होंने अंबाला और हिसार में कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। यह चुनाव में देश को मजबूत करने का मौका है। भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी सेना के शहीदों के नाम पर वोट मांगतेे हैं तो कभी हमारे परिवार के शहीदों का अपमान करते हैं। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान से पहले खेत सुरक्षित करें। 

कहा- 56 ईंच के सीने में कितने इंच का दिल है ये बता दीजिए

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी पाकिस्तान से पहले खेत सुरक्षित करें। पहले यहां की समस्याओं को सुलझाओ फिर विदेश की बात करो।  जनता के सामने पांच साल का हिसाब न देना कायरता है। देश में सिर्फ बड़ेे उद्योगपतियों के कर्ज माफ हुए।  हमने जहां सरकार आइ किसानों के कर्ज़ माफ़ किए। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने किसान बीमा के दस हज़ार करोड़ रूपये उद्योगपतियों की जेब में डाल दिए। उन्‍होंने 56 ईंच के सीने की बात की चर्चा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के सीने में कितने इंच का दिल है ये बता दीजिए। 

बोलीं- शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे और हमारे परिवार के शहीदों का अपमान

उन्‍होंने अपनेे दौरे की शुरूआत अंबाला से की। उन्‍होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में रैली को संबोधित किया। इसके बाद उन्‍होंने हिसार में कांग्रेस प्रत्‍याशी भव्‍य बिश्‍नोई के समर्थन में रैलीे को संबाेधित किया।  अंबाला की रैली के बाद प्रियंका हिसार पहुंची। यहां वह पुराने गर्वनमेंट कॉलेज मैदान मेें आयोजित रैली में पहुंची। हिसार पहुंचने पर उनका वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नोई, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल सहित कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। प्रियंका रोड शो करतीं हुईंं रैली स्‍थल पर पहुंचीं।   

कहा- भाजपा सरकार ने रोजगार देने के बदलेे छीन लिया    

प्रियंका ने कहा जब बीेजेपी की सरकार बनी तो वादा किया गया था कि हर साल दो करोड़ रोजगार दिए जाएंगे, मगर पांच करोड़ लोगों का रोजगार छिन गया। नोटबंदी ने ऐसा हाल किया। मनरेगा में जो काम मजदूरों से करवाए जाते थे वो अब मशीनों से किए जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि जब नोटबंदी हुई तो क्‍या आपने किसी बीजेपी नेता का लाइन में खड़े होता देखा। क्‍या नोटबंदी से काला धन वापस आया। नोटबंदी से शहरों में रोजगार घट गया। नौजवान जब शहर से गांव लौटे तो गांवों में भी रोजगार नहीं मिला।

उन्‍होंने कहा कि किसान कर्ज में डूब रहा है। 12 हजार लोग आत्‍महत्‍या कर चुके हैं। तमाम प्रदेशों में लावारिस पशु के कारण परेशानी है। किसान की क्‍या सरकार ने मदद की है। किसान सभी राज्‍यों से पैदल चलकर दिल्‍ली गए, मगर पीएम मोदी ने एक बार भी किसी से बात नहीं की, किसी किसान की समस्‍या नहीं सुनी।

बोलीं- हरियाणा के किसानों पर ज्‍यादती से दुख होता है

उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में किसानों से ज्‍यादती होती हैै तो बुरा लगता है। यहां उपज का दाम नहीं मिलता।किसान की बात कोई नहीं करता। किसान सम्मान योजना किसानों के साथ मजाक है। उन्‍होंने कहा कि साल में छह हजार रुपये में क्‍या होता है।  रकम क्‍या होती है।  सरकार की नीयत को समझो। भाजपा नेता चुनाव से पहले याद करते हैं किसान को। नोटबंदी से लोगों ने रोज़गार खोया। इस सरकार ने मनरेगा को नष्‍ट किया।  शहर में नोटबंदी से तो मनरेगा को नष्ट कर लोगों की कमर तोड़ी।  देश में कालाधन नहीं आया। जीएसटी से व्यापारी बर्बाद हुए।

प्रियंका ने कहा-  देश ने कभी अहंकार को माफ नहीं किया, दिया दिनकर की कविता का उदाहरण

प्रियंका ने कहा, भाजपा नेता कभी भी प्रचार में ये बात नहीं करते कि उन्‍होंने अपने वादे क्‍यों पूरे नहीं किए, बस वो दूसरी बातों के बारे में कहते रहते हैं। भाजपा अपनी असफलता छुपा रही है। अहंकार किसी का नहीं टिका। इतिहास गवाह है। महाभारत में भी दुर्योधन का अहंकार का नाश हो गया। 

प्रियंका ने कहा कि देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। जब भगवान श्रीकृष्ण उन्हें समझाने गए तो उनको भी दुर्योधन ने बंधक बनाने की कोशिश की। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है... का जिक्र भी कांग्रेस महासचिव ने किया। हमारी देश की जनता में बहुत विवेक है, यह विवेक कोई नया नहीं है यह बहुत पुराना है। जनता को भाजपा गुमराह नहीं कर सकती है। कांग्रेस ये चुनाव मुद्दों पर लड़ रही है। ये चुनाव सच्‍चाई पर लड़ रही है।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने एक घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें सबसे बड़ी योजना न्‍याय योजना है। देश के गरीब आदमी को 72 हजार रुपये सालाना मिलेगा। मोदी जी ने गिने चुने उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए। इस सरकार ने कुछ नहीं किया।

प्रियंका गांधी ने भव्य बिश्‍नोई की भी खूब तारीफ की।  उन्‍होंने कहा कि भव्‍य मेेरे बच्‍चों केे स्‍कूल में पढ़ते थे।  मैं उनको देखकर अपने बच्चों से पूछती थी ये लायक बच्चा काैन है, जिसको इतने पुरस्कार मिलते हैं। प्रियंका ने हरियाणा से अपना गहरा जुड़ाव बताया। उन्‍होंने कहा कि मेरी बेटी हरियाणा के लिए बास्‍केटबॉल खेलती है। वह हरियाणा की टीम में है। 

कुलदीप बिश्‍नोई ने की प्रियंंका गांधी की जमकर तारीफ

रैली में कुलदीप बिश्नोई ने प्रियंका गांधी से कहा, आपकी जितना कोई पॉप्युलर नहीं है। हर गांव में भाषण देता था तो लोग कहते थे एक बार प्रियंका को दिखा दो, सुना दो। आपके परिवार का मेरे परिवार पर हमेशा आशीर्वाद रहा है। मेरे पिता भजन लाल ने इंदिरा गांंधी जी का खीर खिलाई थी। उन्‍होंने कहा, यह चुनाव मान सम्मान का चुनाव है। भाजपा ने लोगों को आपस में बांटा। भाजपा अब विकास की बात नहीं करती। मोदी जी सैनिकों के नाम पर राजनीति करते हैं।

बोलीं- यह चुनाव देश को मजबूत करने का मौका  

इससे पहले, अंबाला के गांधी मैदान में आयोजित रैली मेंं प्रियंका गांधी ने विरोधियों पर जमकर वार किए। प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश हो रही है। नागरिक हितों को सुरक्षित रखने वाले तंत्र से छेड़छाड़ हो रही है। उन्होंने लोगों से रोजगार, विकास, किसान व सर्वसमाज के हितों के मद्देनजर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

हिसार में रैली में मौजूद लोग।

इससे पहले यहां पहुंचने पर प्रियंका का स्‍वागत कुमारी सैलजा और अन्‍य कांग्रेस नेताओं ने किया। प्रियंका ने इशारों-इशारों मेें केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्‍होंने कहा, मुझे लंबा भाषण देने की आदत नहींं है। बस अपने दिल की बात कहूंंगी। उन्‍होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी कर कालाधन वापस आने की बात कहकर लोगों को लाइनों में लगा दिया, लेकिन एक रूपया कालाधन वापस नहीं आया। 

कांग्रेस की महासचिव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश को शहंशाह की नहीं लोकतंत्र की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। देश पूछ रहा है कि मोदी जी आपने जो 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था, उसका क्या हुआ? प्रियंका ने कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल न्याय योजना के बारे में भी लोगों  को बताया।

प्रियंका ने कहा कि उन्हें लंबे भाषण की आदत नहीं है वह दिल की बात कहेंगी। नोटबंदी कर कालाधन वापस आने की बात कहकर लोगों को इन में लाइनों में लगा दिया गया, लेकिन काला धन वापस नहीं आया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने सभी को15-15 लाख रुपयेे देने, नौजवानों को रोजगार, किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा, हुआ कुछ नहीं। नोटबंदी ने कमर तोड़ी, कालाधन आया नहीं, जीएसटी से दुकानदार प्रताडि़त हो रहे हैं। मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा नेता कभी यह बात नहीं कहते हैं कि उन्होंने पांच साल पहले जो वादे किए थे वह पूरे किए या नहीं। वह कभी सेना के शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं या मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं।

हिसार में रैली में मौजूद महिलाएं।

बता दें कि अंबाला इसी मैदान में कभी उनकी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी ने भी चुनाव सभा किया था। सैलजा के गांधी परिवार से नजदीकियों के चलते प्रियंका गांधी यहां आई हैं। अंबाला में रैली के बाद प्रियंका हिसार में पार्टी प्रत्‍याशी भव्‍य बिश्‍नोई के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं। बता दें कि हिसार लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए गांधी परिवार को कोई सदस्य 15 साल बाद पहुंचा है। 

हिसार से गांधी परिवार को अच्छा नाता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने 1980-81 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आदमपुर बुलाया था। उस समय वह कालेज का उद्घाटन करने आए थे। बाद में सोनिया गांधी हरियाणा में दौरे के दौरान 2004 में हिसार रुकी थीं। अब करीब 15 साल बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिसार पहुंचींं।

दो दिन पूर्व यहां चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे थे। वह इससे पहले 2011 में तब हिसार पुराना राजकीय कालेज मैदान में आए थे जब वह भाजपा में थे। उस समय भजनलाल के निधन के बाद हजकां और भाजपा के गठबंधन ने कुलदीप बिश्नोई को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रियंका की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम ने घेरा डाला हुआ है। रैली स्थल और आस-पास पुलिस के जवान तैनात हैं। ऑटो चालकों का रूट डायवर्ट किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी दोपहर बाद अंबाला से हेलीकॉप्टर में पहुंची। वह काफिले के साथ पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में रैलीस्थल पर पहुंची। हवाई अड्डे पर एक डीएसपी की अगुवाई में 60 जवान तैनात रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.