Move to Jagran APP

शहर में छोटी गलियों में कूड़ा उठाने के लिए 150 रेहड़ी खरीदी जाएंगी

शहर में छोटी गलियों में कूड़ा उठाने का काम शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम करीब 150 नई रेहड़ी खरीदेगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 09:30 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 09:30 AM (IST)
शहर में छोटी गलियों में कूड़ा उठाने के लिए 150 रेहड़ी खरीदी जाएंगी
शहर में छोटी गलियों में कूड़ा उठाने के लिए 150 रेहड़ी खरीदी जाएंगी

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर में छोटी गलियों में कूड़ा उठाने का काम शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम करीब 150 नई रेहड़ी खरीदेगा। रेहड़ियों से छोटी-गलियों से कूड़ा उठाने का काम किया जाएगा। अभी घरों से कूड़ा उठाने का कार्य बंद होने से लोग परेशान हैं। वहीं छोटी गलियों से नियमित कूड़ा उठने से लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए टेंडर हो चुका है, जबकि निगम जल्द ही 150 रेहड़ियां खरीदने जा रहा है, जो छोटी गलियों से कूड़ा उठाएंगी।

loksabha election banner

शहर में घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी ने करीब पांच महीने से काम बंद कर दिया है। इस वजह मुख्य सड़क और गलियों में गंदगी फैली रहती है। ऐसे में लोग निगम में रोजाना लिखित में कूड़ा नहीं उठाने की शिकायत के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम ने घरों से कूड़ा उठाने काम बंद कर दिया है। इसके बावजूद लोगों से यूजर चार्ज वसूला जा रहा है। हालांकि लोगों की समस्या के समाधान के लिए घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी को टेंडर कर दिया है। मुख्यालय से कंपनी को मंजूरी नहीं मिली है। इस वजह से लोगों के घरों से कूड़ा उठाने कार्य बंद है। इसलिए निगम ने अपने वाहनों से कूड़ा उठाने के कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए हर सप्ताह डंपिग प्वाइंट से कूड़ा उठाने काम किया जा रहा है। साथ ही निगम वाहनों से सुबह में कूड़ेदानों से कूड़ा उठाने काम किया जा रहा है। लेकिन अभी छोटी गलियों में कूड़ा उठाने कार्य प्रभावित रहता है। इसलिए नगर निगम ने छोटी गलियों में भी कूड़ा उठाने के लिए करीब 150 रेहड़ी खरीदने का टेंडर करेगा। इसके लिए देर शाम में टेंडर खोल दिया गया। इन रेडियों से निगम सफाई कर्मचारी गलियों से कूड़ा उठाने काम शुरू करेगा। नगर निगम की माने तो रेहड़ी से नियमित कूड़ा उठाने से शहर की सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगा।

वर्जन

नगर निगम कूड़ा उठाने के लिए करीब 150 रेहड़ी खरीदेगा। इसके लिए टेंडर कर दिया गया है।

-पार्थ गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.