Move to Jagran APP

Arrested in Surat: मॉडल बनने के लिए घर से भागी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Misbehavior in Surat. गुजरात के सूरत में मॉडल बनने के लिए घर से भागी नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 02:49 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 04:48 PM (IST)
Arrested in Surat: मॉडल बनने के लिए घर से भागी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
Arrested in Surat: मॉडल बनने के लिए घर से भागी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के सूरत शहर में मॉडल बनने के लिए घर से भागी एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि ब्वॉयफ्रेंड और उसके मित्र ने दुष्कर्म करने के बाद एक ऑटोरिक्शा चालक ने भी लड़की को अपनी हवश का शिकार बनाया। मामला लिंबायत पुलिस थाने का है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, शहर के लिंबायत विस्तार में रहने वाली पीड़िता के माता और पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी लड़की कक्षा आठ में पढ़ाई करती है। वह मॉडल बनना चाहती है। किसी के कहने पर गत दिनों वह मॉडल बनने के लिए घर से निकल गई थी। घर से निकलने के बाद वह अपने 15 वर्षीय दोस्त के पास गई। जहां से दोनों देवध गए, यहां उसका दोस्त तथा अन्य एक लड़के ने बहला-फुलसालकर उनकी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद दोनों ने उनकी लड़की को एक ऑटो चालक को सौंप कर भाग गए। इधर, ऑटो चालक ने भी इसका फायदा उठाते हुए उनकी लड़की को अपने घर ले गया। जहां उसने भी उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ऑटो चालक के घर से वह भाग कर अपने घर पहुंची और अपने मां और बाप को पूरी हकीकत बताई। इसके बाद परिजन उसे पुलिस के पास लाए। तब उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद तुरंत कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपितों ने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया है। इस बीच, ऑटो चालक को भी शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जा रही है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। इस घटना के बाद से परिजनों में दहशत है। वहीं, पुलिस आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.