Coronavirus: गुजरात में कोरोना के 11017 नए मामले और 102 लोगों की मौत
Coronavirus गुजरात में अब तक आठ हजार 731 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है जबकि सात लाख 14 हजार 611 संक्रमित हुए जिनमें से पांच लाख 78 हजार 397 स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या एक लाख 27483 है।
अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11017 केस सामने आए, जबकि 102 लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2795 है, जबकि मौत का आंकड़ा 17 है। प्रदेश में कोरोना का असर धीरे-धीरे घट रहा है। गुजरात में संक्रमण का आंकड़ा 14 हजार तक पहुंच गया था, जबकि मौत का आंकड़ा पौने दो सौ के पार चला गया था। गुजरात में अब तक आठ हजार 731 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि सात लाख 14 हजार 611 संक्रमित हुए, जिनमें से पांच लाख 78 हजार 397 स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या एक लाख 27483 है। राज्य में अब तक सभी वर्ग व आयु के लोगों को एक करोड़ 45 लाख 67089 लोगों को पहली व दूसरी डोज दी जा चुकी है।
अहमदाबाद महानगर पालिका इलाके में कोरोना के 2795 केस आए, जबकि 17 की मौत हो गई। इसी तरह सूरत महानगर पालिका क्षेत्र में 781 केस व नौ की मौत दर्ज की गई। वडोदरा महानगर पालिका में 664 केस व पांच मौतें, जामनगर महानगर पालिका में 305 केस, छह मौत, भावनगर महानगर पालिका में 292 केस व तीन मौत, राजकोट महानगर पालिका में केस 286, मौत की संख्या पांच है। जूनागढ़ महानगर पालिका में 227 व मौत तीन, गांधीनगर महानगर पालिका में 117 केस तथा एक की मौत है। जबकि वडोदरा जिले में कोरोना संक्रमण के 484 केस व चार की मौत दर्ज की गई। राजकोट जिले में 335 केस व तीन की मौत, सूरत जिले में 264 केस व पांच की मौत, जूनागढ में 257 केस व पांच मौत, जामनगर जिले में 206 केस व तीन की मौत, मेहसाणा में 411 केस, अमरेली 256 केस, बनासकांठा 255 केस, पंचमहाल 254 केस, आणंद 199 केस, भरुच 197 केस, गीर सोमनाथ 193 केस, खेडा में कोराना के 175 केस, कच्छ में 175 केस, महीसागर 163 केस, गांधीनगर 148 केस, भावनगर 144 केस, पाटण 138 केस, साबरकांठा 134 केस, देवभूमि द्वारिका 129, अरवल्ली 125, वलसाड 122, दाहोद 114, नवसारी 110, नर्मदा 96, छोटा उदेपुर 90, अहमदाबाद जिला 88, सुरेंद्रनगर में 77, तापी में कोरोना के 74 केस, पोरबंदर 51 केस, मोरबी49 केस, बोटाद 28, डांग में सबसे कम नौ केस दर्ज किए गए।