गणेश विसर्जन के लिए जा रही महिला पर सांड ने किया हमला
अास पास मौजूद लोगों ने किसी तरफ महिला को बचाया। महिला को गंभीर चोट अाई है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वडोदरा। गणेश विसर्जन के लिए जा रही भीड़ में उस समय अफरातफरी मच गई, ट्रैक्टर से जा रही महिला को एक सांड ने सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। अास पास मौजूद लोगों ने किसी तरफ महिला को बचाया। महिला को गंभीर चोट अाई है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि वडोदरा के पास बोडेल में गणेश विसर्जन के लिए ट्रेक्टर से जा रही एक महिला को सांड ने सींग से उठाया, नीचे पटका और कुचल दिया। जिसने भी इस दृश्य को देखा, हतप्रभ रह गया। सांड ने जिस बेरहमी से महिला को पटका और कुचला, वह दृश्य बहुत ही भयावह था। आश्चर्य इस बात का है कि ट्रेक्टर पर कई लोग सवार थे, पर सांड ने केवल एक ही महिला के साथ इस तरह का बर्ताव किया।
रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना के दौरान लोगों ने आगे बढ़कर महिला को बचाया। इस दौरान एक बच्चे को भी चोटें आई। महिला भारती बेन सुथार का कहना है कि गणेश विसर्जन में वह अपने पौत्र रोमी के साथ ट्रेक्टर पर सवार हुई थी। सांड के हमले के तुरंत बाद क्या हुआ, मुझे कुछ नहीं पता। बच्चे रोमी के सर पर चोट आई है।