Move to Jagran APP

Gujarat: 120 लोगों की प्रतिदिन हो रही है अप्राकृतिक मौत

Unnatural Death. गुजरात विधानसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में प्रतिदिन 120 लोगों की अप्राकृतिक मौत होती हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 02:41 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 02:41 PM (IST)
Gujarat: 120 लोगों की प्रतिदिन हो रही है अप्राकृतिक मौत
Gujarat: 120 लोगों की प्रतिदिन हो रही है अप्राकृतिक मौत

अहमदाबाद, जेएनएन। Unnatural Death. गुजरात विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों से स्पष्ट हुआ है कि राज्य में कानून व्यवस्था खस्ता हालात में है। गुजरात में प्रतिदिन 120 लोगों की अप्राकृतिक मौत होती हैं। यहां दुष्कर्म, लूट, डकैती, अपहरण, फिरौती और आत्महत्या की घटनाओं से पुलिस प्रशासन के खिलाफ सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं। प्रस्तुत आंकड़ों से स्पष्ट हुआ है कि राजकोट, सूरत और अहमदाबाद में आत्महत्या की सर्वाधिक घटनाएं हुई हैं।

loksabha election banner

गुजरात विधानसभा में गृह विभाग द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के कारण इसकी प्रतिष्ठा पर एक साथ कई सवाल खड़े करते हैं। गृह विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गुजरात में आत्महत्या, अचानक मृत्यु व दुर्घटनाओं में प्रतिदिन 120 लोगों की मौत हो जाती है। राज्य में सब सलामत के माहौल के बीच गत दो वर्ष में 14702 लोगों ने आत्महत्या की है। राज्य के अहमदाबाद, राजकोट और सूरत में मौत की सर्वाधिक घटनाएं हुईं। राज्य का कोई भी जिला ऐसा नहीं है, जहां आत्महत्या की घटना न हुई हो।

राज्य में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे बहुत बढ़-चढ़कर लगाए जाते हैं। परन्तु गृह विभाग के आंकड़ों से स्पष्ट हुआ है कि यहां दुष्कर्म की 2720 घटनाएं हुई हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां महिलाएं आधीरात को घर से बाहर जा सकती हैं। परन्तु सच तो यह है कि प्रतिदिन तीन महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। राज्य में रायोटिंग की 3305 घटनाएं हुई हैं। राज्य में 20134 खून हुए हैं। यहां प्रतिदिन दो-तीन लोगों की हत्या कर दी जाती हैं।

राज्य में कानून व्यवस्था के हालात भी बहुत बेहतर नहीं हैं। यहां लूट की 2491, डकैती 559 तथा चोरी की 25723 घटनाएं हुई हैं। गत दो वर्ष में राज्य में 5879 लोगों का अपहरण हुआ। अब असामाजिक तत्व धन और जमीन सहित विविध मामलों में अपहरण करते हैं। राज्य सरकार के समृद्ध के दावों के बीच आत्महत्या की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। गत दो वर्ष में 1470 लोगों ने आत्महत्या कर ली। इनमें किसान, छात्र और उद्यमी शामिल हैं। राज्य में दुर्घटना में 44081 व अचानक ही 29298 लोगों की मौत हो गई है। गृह विभाग के इन आंकड़ों से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

दो वर्ष में हुई कई घटनाएं

लूटः 2491

खूनः 2034

डकैतीः 559

चोरीः 25,723

दुष्कर्मः 2720

अपहरणः 5879

आत्महत्याः 14,702

रायोटिंगः 3305

दुर्घटना मृत्युः 29,298

अपमृत्युः 44,081

खून करने की कोशिशः 2183 

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.