हाईवे पर दो कारें भिड़ीं, तीन की मौत और दो घायल
कलोल-महेसाणा हाईवे पर शनिवार सुबह दो कारों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महेसाणा के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 23 May 2016 05:25 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 05:28 AM (IST)
वडोदरा। कलोल-महेसाणा हाईवे पर शनिवार सुबह दो कारों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महेसाणा के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
- प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार हाईवे पर ईको और आई-10 कार के बीच टक्कर हुई।
- कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। दोनों कारों की स्पीड बहुत तेज थी।
- हादसा इतना भयानक था कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
- घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 एंबलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
- खबर लिखे जाने तक मृतकों व घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें