Move to Jagran APP

गुजरात में झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tantric arrested in Misbehavior. गुजरात के गांधीनगर में झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 02:03 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 02:03 PM (IST)
गुजरात में झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
गुजरात में झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक विवाहिता से एक तांत्रिक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। निसंतान दंपत्ति को झांड-फूंक से संतान प्राप्ति का सपना दिखाकर तांत्रिक भूवा ठाकोर ने विवाहित से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित तांत्रिक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

gujarat banner

कलोल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी डेढ साल पहले हुई थी, लेकिन अभी तक उनको कोई संतान नहीं है। संतान प्राप्ति के लिए उनके पति हर रविवार चेहर माता के मंदिर जाते थे। वहां उनकी पहचान एक तांत्रिक से हुई। तांत्रिक ने उनके पति को झांसे मे लेकर झाड़-फूंक के बाद उसकी पत्नी को संतान होने की बात कही। पहले उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया, लेकिन तांत्रिक के बहकावे में आने के बाद वे राजी हो गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार को तांत्रिक उसके घर पर झाड-फूंक करने के लिए आया और पूजा करने के बहाने उसे कमरे में बंद कर सबको घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया इस दौरान तांत्रिक ने कहा कि संतान प्राप्ति के लिए उसे अपने पति की तरह संभोग करना होगा। उसने आपत्ति जताई, लेकिन तांत्रिक ने उसे नशे की गोली दे दी, जिससे वह नशे में थी। इसका फायदा उठाकर तांत्रिक ने उससे दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से उसने तुरंत कुछ नहीं बोला, लेकिन बाद में उनेके पति से पूरी हकीकत बताई।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बादा तांत्रिक भूवा ठाकोर को गिरफ्तार कर लिया। उसने झाड-फूंक के बहाने कई युवतियों को अपना शिकार बनाया है। फिलहाल, उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।  

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.