संघ प्रमुख मोहन भागवत का बर्थ डे सेलिब्रेशन, महारानी ने उतारी आरती
केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर और संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत वडोदरा आए। वे दोनों यहां गणेश मंडल पधारे। इस भेंट के दौरान यह संयोग भी बन गया कि डॉ. भागवत का जन्म दिन भी था। इससे वडोदरा के महाराजा समरजित गायकवाड़ ने उनका सम्मान किया। महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ ने उनकी आरती उतारी।
वडोदरा। केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर और संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत रविवार को वडोदरा आए। वे दोनों यहां गणेश मंडल पधारे। इस भेंट के दौरान यह संयोग भी बन गया कि डॉ. भागवत का जन्म दिन भी था। इससे वडोदरा के महाराजा समरजित गायकवाड़ ने उनका सम्मान किया। महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ ने उनकी आरती उतारी।
गणेश जी को स्वर्ण यज्ञोपवित अर्पण किया
दांडिया बाजार में श्रीमंत एस.वी.पी.सी. द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में मनोहर पर्रिकर एवं मोहन भागवत ने गणेश जी के दर्शन किए। वहां उन्होंने गणपति बापा की आरती उतारी। दोनों महानुभावों द्वारा गणेश जी को स्वर्ण यज्ञोपवित अर्पण किया।