अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में एनआइडी का प्रोफेसर बर्खास्त
एनआइडी के प्रोफेसर क्रिशनेस मेहता को बर्खास्त कर दिया गया है। छात्रों ने तीन महीने पहले उनके खिलाफ अभद्र भाषा में पढ़ाने की शिकायत की थी।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 03:01 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 03:01 PM (IST)
अहमदाबाद, जेएनएन। अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआइडी) में गत 20 वर्षों से पढ़ाने वाले प्रोफेसर क्रिशनेस मेहता को बर्खास्त कर दिया गया है। छात्रों ने तीन महीने पहले उनके खिलाफ अभद्र भाषा में पढ़ाने की शिकायत की थी। एनआइडी ने समिति गठित कर इसकी जांच की थी। उसके बाद यह निर्णय लिया गया।
जांच समिति ने अलग- अलग छात्रों का बयान दर्ज किया था। इनमें कहा गया था कि प्रोफेसर मेहता कोर्स के बाहर का पढ़ाते हैं। कई बार वे अभद्र भाषा का उपयोग कर उदाहरण देते हैं। इसके लिए वे अभद्र हरकत भी करते हैं। उनका देखने का तरीका और इशारा भी अभद्र और अश्लील होता है। इससे यहां पढ़ने के लिए आने वाली सभ्रांत परिवारों की युवतियों परेशान हैं। प्रोफेसर के खिलाफ इसी प्रकार की शिकायत 2010 में भी दर्ज करवाई गई थी। उस समय भी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब आठ वर्ष के बाद भी इसी तरह की शिकायत पर प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया है। उसके एनआइडी कैंपस में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें