मोदी के लिए 7 फीट ऊंचा भव्य मंच, 50 हजार लोगों की क्षमता वाले 3 वॉटर प्रूफ डोम
22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा आ रहे हैं। इस दौरान वे नवलखी मैदान में दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए 80 फीट लम्बा, 60 फीट चौड़ा और 7 फीट ऊंचा भव्य मंच तैयार किया गया है।
वडोदरा। 22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा आ रहे हैं। इस दौरान वे नवलखी मैदान में दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए 80 फीट लम्बा, 60 फीट चौड़ा और 7 फीट ऊंचा भव्य मंच तैयार किया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले 50 हजार दिव्यांगों के लिए 1000 फीट लम्बा और 332 फीट चौड़ा वॉटर प्रूफ 3 भव्य डोम बनाए गए हैं।
मंच पर 27 दिव्यांगों के जाने के लिए रेम्प भी बनाया गया है। 400 कारीगर रात-दिन लगातार काम कर रहे हैं।नवरात्रि के दूसरे दिन से डोम बनाने का काम शुरू हो गया था। 1000 सिलिंग फेन, 300 लाइट्स के साथ-साथ कूलर की भी व्यवस्था। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले दिव्यांगों के लिए 2500 ट्राइसिकल, मोटर राइज ट्राइसिकल भी तैयार की गई है।