गुजरात में भीड़ ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला
Mob kills leopard in Gujarat. गुजरात के सूरत में भीड़ ने एक तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला।
By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 02:48 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 02:48 PM (IST)
वडोदरा, प्रेट्र। गुजरात के सूरत जिले में भीड़ ने एक तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गुजरात के सूरत जिले में तेंदुए ने हमला कर एक ग्रामीण को घायल कर दिया। घटना गमरोज गांव मैमरोल में घटी। मुंबई वडोदरा हाईवे के नजदीक तेंदुए ने दिनेश वसावा पर हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद भीड़ ने घेरकर तेंदुए को मार डाला।
घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को वन अधिकारियों ने तेंदुए का पोस्टमॉर्टम कराया। उनके मुताबिक, तेंदुए को मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें