Move to Jagran APP

समलैंगिकों की परेड में गुजरात के मानवेंद्र सिंह भी शामिल थे

लासएंजिल्स में आयोजित गे परेड में वडोदरा के गे प्रिंस मानवेंद्र सिंह भी शामिल थे। समलैंगिकों के मामले में अमेरिका की अपेक्षा भारत अधिक सुरक्षित है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 15 Jun 2016 06:44 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2016 06:51 AM (IST)
समलैंगिकों की परेड में गुजरात के मानवेंद्र सिंह भी शामिल थे

वडोदरा। अमेरिका के ओरलेंडो की गे नाइट क्लब पर हुए हमले में 50 लोग मारे गए। वहीं लासएंजिल्स में रविवार को आयोजित गे परेड पर संभावित हमले को पुलिस ने नाकाम कर दिया। लासएंजिल्स में आयोजित इस परेड में वडोदरा के गे प्रिंस मानवेंद्र सिंह भी शामिल थे।

loksabha election banner

मानवेंद्र सिंह ने कहा कि ओरलेंडो की गे नाइट क्लब पर हमला करने वाला उमर मतीन होमोफोबिक हो सकता है। मैं जब उक्त परेड में शामिल होने के लिए पहुंचा, तब मैंने देखा कि पुलिस एक हमलावर को हथियार समेत पकड़ रही है। इस तरह से एक बड़ा हमला निष्फल हो गया।

ओरलेंडो के गे नाइट क्लब में हुए हमले के बारे में मानवेंद्र सिंह ने बताया कि समलैंगिकों के मामले में अमेरिका की अपेक्षा भारत अधिक सुरक्षित है। मैंने भारत में इस तरह की कई रैलियों एवं विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया है, पर कभी भी किसी ने इसका विरोध नहीं किया है। मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं। भारत एक सहिष्णु देश है। इस देश में भले ही समलैंगिकों को पूरा हक न मिला हो, पर समलैंगिकों के लिए भारत अधिक सुरक्षित है, इसमें कोई दो मत नहीं।

राजपीपला के ‘गे’ (समलैंगिक) प्रिंस मानवेंद्र सिंह गोहिल देश के पहले ऐसे राजकुमार हैं, जिन्होंने अपने ‘गे’ होने की बात खुद ही स्वीकार की थी। इसी के बाद से सिर्फ गुजरात ही नहीं, बल्कि अब देश-विदेश में भी उन्हें ‘गे’ प्रिंस कहा जाने लगा है। मानवेंद्र सिंह गुजरात के राजपीपला में हनुमंतेश्वर मंदिर के पास एशिया का पहला समलैंगिक वृद्धाश्रम बनवा रह हैं। इस वृद्धाश्रम में करीब 50 समलैंगिकों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके साथ आश्रम में मनोरंजन व स्विमिंग पूल की सुविधाएं भी होंगी। वृद्धाश्रम का निर्माण 15 एकड़ जमीन में हो रहा है। 25 से 30 कमरे बनाए जाएंगे​। 2011 में कार्ला फाइन नामक अमेरिकन महिला ने इस आश्रम के लिए भूमि-पूजन किया था। फिलहाल यहां चार रुम की व्यवस्था है। आने वाले कुछ दिनों में यहां 25 से 30 कमरे बनाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.