गुजरात के गिर में शेरनी का शव मिला, उसके तीन बच्चे भी गायब
Lioness found dead in Gujarat. गुजरात के गिर जिले के तलाला रेंज में एक शेरनी का शव मिला है। उसके तीन बच्चे भी गायब हैं।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के गिर जिले के तलाला रेंज में गुरुवार को और एक शेरनी का शव मिला है। उसके तीन बच्चे भी गायब हैं। आंबलाश गांव के किसान खीमाभाई मेणसीभाई भोला ने खेत में शेरनी का शव होने की सूचना तालाला रेंज के वनकर्मियों दी थी। इसके बाद वनकर्मियों का काफिला पहुंचा।
वन विभाग ने बताया कि शेरनी अपने बच्चों के ग्रुप के साथ घूमती थी। अरहर के खेत में शेरनी शव छिन्न-भिन्न अवस्था में पड़ा था। शायद दो दिन पहले ही उसकी मौत हो गई थी। उसके बच्चे भी गायब थे। इसकी सूचना मिलते ही तलाल एसीएफ और आरएफओ भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में शेरनी की मौत प्रकृतिक रूप से होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों पता चलेगा। शेरनी अपने तीन बच्चों के ग्रुप के साथ घूमती थी, लेकिन घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में तीन बच्चों नहीं मिले है। शेरनी के बच्चों की खोचने के लिए तीन-अलग-अलग टीम बनाकर जंगल में सर्च किया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले तीन महीने में यहां 31 से अधिक शेरों की मौत हुई है। गुजरात की पहचान माने जाते एशियाई शेरों की इस तरह मौत होने से उनकी सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।