Move to Jagran APP

गुजरात के शेर यूपी के बाद अब पंजाब व मुंबई में भी दहाड़ेंगे

Lion of Gujarat. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मुंबई तथा पंजाब को शेर की एक-एक जोड़ी देने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 01:50 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 07:35 AM (IST)
गुजरात के शेर यूपी के बाद अब पंजाब व मुंबई में भी दहाड़ेंगे
गुजरात के शेर यूपी के बाद अब पंजाब व मुंबई में भी दहाड़ेंगे

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एनीमल एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य के मुंबई तथा पंजाब को शेर की एक-एक जोड़ी देने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। देश के अन्य राज्यों को वन प्राणियों एवं पक्षी संपदा से परिचित कराने के उद्देश्य से यह प्रोग्राम शुरू किया गया है।

loksabha election banner

राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सैद्धांतिक स्वीकृति के अनुसार, जूनागढ़ के शक्करबाग चिड़ियाघर से मुंबई के वीरमाता जीजाबाई भोंसले उघान को दो नर और दो मादा शेरों को दिया जाएगा। इसके बदले मुंबई के इस चिड़ियाघर से शक्करबाग चिड़िया घर को जेब्रा की दो जोड़ी, कोकटेल ग्रे की दो जोड़ी, कोकटेल ह्वाइट की एक जोड़ी, नाइट एरोन की चार जोड़ी तथा एक मादा होर्नबिल जैसे प्राणियों को दिया जाएगा।

इसी के अनुसार, राजकोट के जियोलोजिकल पार्क द्वारा पंजाब के छतबीर में स्थित एमसी जियोलोजिकल पार्क को शेर की एक जोड़ी दी जाएगी। इसके बदले में पंजाब राजकोट के जियोलोजिकल पार्क को एक हिमालयन रीछ, जंगलकैट की एक जोड़ी, हमद्रयास एक जोड़ी, रोजरिंग पैराकीट तीन जोड़ी, कोम्बडक दो जोड़ी, जीब्राफ्रिंच, एलेन्जान्ड्रीन पैराकीट की दो जोड़ी तथा पेन्टेड स्ट्रोक जैसे प्राणी को एक्सचेंज में देगा।

गौरतलब है कि इसी कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात ने एशियाई शेरों की जोड़ी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर चिड़िया घर को दी गई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.