इरफान पठान की पत्नी उम्र में पठान से 10 साल छोटी
भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने गुरुवार को सऊदी अरब की मॉडल सफा मिर्जा से जेद्दा में निकाह कर लिया। निकाह के कार्यक्रम को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया था। हालांकि सोशल मीडिया में निकाह की एक फोटो और शादी कार्ड वायरल हुआ है।
वडोदरा। भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने गुरुवार को सऊदी अरब की मॉडल सफा मिर्जा से जेद्दा में निकाह कर लिया। निकाह के कार्यक्रम को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया था। हालांकि सोशल मीडिया में निकाह की एक फोटो और शादी कार्ड वायरल हुआ है।
इरफान से 10 साल छोटी हैं सफा
- सफा जेद्दाह में मॉडलिंग करती हैं, लेकिन वे मूल रूप से भारतीय हैं।
- सफा मिर्जा की जन्मतिथि (28 फरवरी, 1994) जबकि इरफान की (27 अक्टूबर, 1984) है।
- 21 वर्षीय सफा सफा गल्फ कंट्रीज में एडिटोरियल मॉडल के रूप में मिडिल ईस्ट में फेमस हैं।
- वे फैशन मैग्जीन के कवर पेज पर भी जगह बना चुकी हैं। वे एक मॉडल रह चुकी हैं।
- फिलहाल जेद्दा में एक पीआर फर्म में काम करती हैं।
- सफा मशहूर नेल आर्टिस्ट हैं और वह जेद्दाह के अंतरराष्ट्रीय भारतीय स्कूल से पढ़ी हैं।
दुबई में हुई थी इरफान से मुलाकात
इरफान के परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो सफा और इरफान की मुलाकात दुबई में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही। आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद इरफान का परिवार सफा के परिवार से मिलने जेद्दा भी गया था। निकाह दोनों परिवारों की सहमति से हुआ है।
मार्च में वडोदरा में होगा रिसेप्शन
परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इरफान व सफा की शादी का रिसेप्शन आगामी मार्च महीने में वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस में होगा।